गोण्डा 9 नवंबर। रविवार को रघु बाबा मंदिर पर आयोजित भाजपा की बैठक दौरान राजकुमार दूबे अध्यक्ष रघु बाबा सेवा संस्थान एवं प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय युवा वाहिनी वालंटियर भाजपा ने अपने संबोधन में आए हुए सभी पुरुष और महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आप लोग अपने-अपने स्तर से सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करें एवं सनातन विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए एकजुट हो जाए। जैसा कि हमारे प्रदेश के मुखिया योगी महाराज जी कह रहे हैं कि बाटोगे तो कटोगे उनके बातों को आप लोग अमल में लाते हुए एकजुट होकर अपने सनातन धर्म की रक्षा करें तथा सनातन धर्म को मानने वाले ही राजनीतिक पार्टियों का समर्थन करें, यदि हम सभी सनातनी प्रेमी एकजुट होकर सनातन विरोधियों का मुकाबला नहीं करेंगे तो आने वाले समय में सनातन धर्म का स्वरूप बदल जाएगा इसलिए हम सभी सनातनी प्रेमियों को एकजुट होकर अपने धर्म की रक्षा हेतु संकल्प करना होगा।
आपका सनातन एक जुटता अभियान में राष्ट्रीय युवा वाहिनी वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा स्वाति अवस्थी निरंतर सनातन एक जुटता अभियान को पूरे देश और प्रदेश में चला रहे हैं इसलिए आज सभी लोग प्रभु श्री राम एवं रघु बाबा महाराज जी का शपथ लो कि ना हम बटेंगे ना हम कटेंगे।
यदि सनातन प्रेमी के किसी भी पुरुष और महिला के ऊपर कोई भी सनातन विरोधी उंगली उठाता है तो उसको मुंह तोड़ जवाब देने के लिए पूरा शासन प्रशासन आप लोगों के साथ खड़ा है।
बैठक में दिलीप शुक्ला, रविंदर अर्जुन मौर्या, धर्मराज वर्मा, बाबू कसौधन रक्षा राम मौर्या आदि सभी लोगों ने सनातन प्रेमियों के एक जुटता पर प्रकाश डाला।

