-परिक्रमार्थियों का महादेवा जीर्णोद्धार समिति के लोगों ने किया स्वागत
गोसाईंगंज-अयोध्या 9 नवंबर (आरएनएस)। चित्रकूट चौरासी कोसी परिक्रमा रविवार को अपने चौथे पड़ाव स्थल गोसाईंगंज कस्बे के महादेवा घाट पर पहुंची।जंहा महादेवा जिर्णोद्धार समिति के साथ कस्बे के लोगो ने स्वागत किया।परिक्रमा की अगुवाई भगवत आराधना आश्रम जानकी कुंड चित्रकूट के महंत गोविन्ददास जी महराज कर कर है।उनके नेतृत्व में लगभग चार सौ सन्त महात्मा परिक्रमा में शामिल है। महंत गोविन्ददास ने मुलाकात के दौरान बताया कि यह यात्रा पूज्य गुरुदेव रामचन्द्र दास जी महराज व महामंडलेश्वर प्रेमदास जी महराज के आशीर्वाद से बिगत तीन वर्षों से अनवरत चल रही है। जो कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अयोध्या धाम से मखौड़ा पहुंचती है और परिक्रमा की श्रीगणेश होता है, जो अगहन महीने की शुक्लपक्ष की सप्तमी को रामकोट की परिक्रमा के उपरांत सम्पन्न होती है। परिक्रमा का मुख्य उद्देश्य भगवत आराधना के साथ सनातन धर्म का उत्थान करने के लिए है। परिक्रमा भोजन व रात्रि विश्राम के बाद सोमवार की सुबह अगले पड़ाव स्थल केलिए रवाना हो जाएगी। महादेवा घाट पर स्वागत करने हनुमान प्रसाद,ध्रुव बरनवाल, जयप्रकाश, संजय, अनिरुद्ध, अशोक, अनूप, विनोद बरनवाल, सतमन, महेश, देवेश व विशूकान्त सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

