प्रयागराज 9 नवंबर (आरएनएस )। मऊआइमा क्षेत्र में रविवार दोपहर दो वर्षीय मासूम बच्ची पीहू पटेल की पिकअप वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सुल्तानपुर खास गांव में साहू धर्मकांटा के पास दोपहर करीब 1 बजे हुआ। जब पूरा परिवार बच्ची की दादी के अंतिम संस्कार में गया था। घर के बगल में धर्मकांटा पर गाड़ी पीछे करते समय बाहर बच्ची खेल रही थी इस दौरान बच्ची गाडी के नीचे आ गयी जिससे बाद गाडी वाला भाग निकला यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीहू अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान साहू धर्मकांटा पर खड़ा एक पिकअप वाहन वजन तौल कराने के बाद पीछे कर रहा था, तभी पीछे की ओर आती गाड़ी की चपेट में आने से बच्ची ने ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह पूरी घटना धर्मकांटा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मासूम पीहू, अनिल कुमार पटेल और शीला पटेल की इकलौती बेटी थी।
परिजनों के मुताबिक, शनिवार शाम को पीहू की 80 वर्षीय परदादी सुमारी देवी का निधन हो गया था। रविवार सुबह परिवार के सदस्य और रिश्तेदार उनकी शवयात्रा में प्रयागराज गए हुए थे। घर पर केवल महिलाएं ही मौजूद थीं। इसी दौरान खेलते हुए पीहू घर से बाहर निकल गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। पीहू की मां शीला पटेल का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल है।
मऊआइमा थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज अवस्थी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा पिकअप के पीछे करने के दौरान हुआ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

