प्रयागराज 9 नवंबर (आरएनएस )। सात नवम्बर को कराटे इंडिया आयोजक के द्वारा दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित पांचवी नॉर्थ जोन कराटे प्रतियोगिता 2025 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रयागराज के खिलाडिय़ों ने 6 गोल्ड 3 सिल्वर 2 ब्रांच मेडल सहित कुल 11 पदक जीत प्रदेश व जनपद का नाम रोशन किया,गोल्ड मेडल विजेता जूनियर काता इवेंट में सुजीत यादव, जूनियर कुमीते -42 किलो भरवर्ग में सौम्या कुशवाहा, सीनियर -50 किलो भरवर्ग में लक्ष्मी यादव, सबजूनियर काता एवं -60 कुमीते में रोहितास्वा द्विवेदी, सिद्धि मिश्रा काता गोल्ड एवं कुमीते में सिल्वर मेडल, गरिमा रानील -25 में कुमीते सिल्वर मेडल, आराध्या केसरवानी व्लॉग में सिल्वर एवं कुमीते में ब्रॉज मेडल जूनियर में शिवांश यादव सिल्वर मेडल,वहीं अक्षत राय और नरेन्द्र श्रीवास्तव अपने कड़े मुकाबले में एक एक पॉइंट से मेडल जितने से वंचित रह गये, जिला कराटे संघ के अध्यक्ष राजेश कुशवाहा की अगुवाई रितेश वर्मा देखरेख में प्रयागराज के खिलाडिय़ों नें बहुत अच्छा प्रदर्शन किया आज टीम की सकुशल जनपद वापसी पर जिला कराटे संघ के सभी सदस्यो नें स्वागत कर खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना की, स्वागत करने वालों में वरिष्ठ कोच बी बी गुरुंग, सदस्य आर डी यादव,टेक्निकल डायरेक्टर अरविन्द कुमार, सचिव मनीष कुमार सोनकर, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, महिला टीम कोच उमा सेन, और खिलाड़ी एवं अभिभावक मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

