प्रयागराज 9 नवंबर (आरएनएस ) खिलाड़ी चौरसिया आदर्श ने बेंगलुरु कर्नाटक गांधी स्पोट्र्स कांप्लेक्स में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित 42 राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
राजस्थान से सीधे फाइट में जीरो के मुकाबले दो अंको से विजई हुए। वही असम और मध्य प्रदेश के खिलाडिय़ों को सीधा अंको के हिसाब से परास्त किया। फाइनल मैं जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए केरल के खिलाड़ी को एक के मुकाबले दो अंकों से प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
इनकी प्रशिक्षक श्रेया सिंह की अथक मेहनत का परिणाम है जो इन्होंने इतनी बड़ी उपलब्धि अर्जित की। वही उनके माता रानी देवी एवं पिता अवधेश चौरसिया ने प्रसन्नता व्यक्ति की।
इस अवसर पर प्रयागराज ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष निशांत मेहरोत्रा, अध्यक्ष पंकज जयसवाल, सचिव रंजीत यादव ,संयुक्त सचिव सत्यदेव यादव, सनी सिंह कमल यादव ,नवनीत कुशवाहा, नवीन कुमार, सुनील कुमार,विमल कुमार, कमल यादव, हसीब अहमद, सुचित्रा पांडे,अजय कुमार (सभी प्रशिक्षकों खिलाड़ी एवं उनके प्रशिक्षक को न हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य की कामनाएं। उक्त जानकारी प्रयागराज ताइक्वांडो संघ के जनसंपर्क अधिकारी अतुल सोनकर ने दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

