प्रयागराज 9 नवंबर (आरएनएस )आज रविवार को सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र (आईपीएस) के निर्देशानुसार सहायक शिविरपाल की उपस्थिति मे चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज में उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में सिलाई, बुनाई, कढ़ाई कार्यक्रम का आयोजन वाहिनी कल्याण केंद्र में किया गया।
फ़ैमिली लाइन की महिलाओं को सिलाई-बुनाई व कढ़ाई प्रशिक्षक द्वारा महिलाओं को सिलाई की बारीक तकनीकों, कपड़ों की कटिंग और डिज़ाइनिंग के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षक ने व्यावहारिक रूप से विभिन्न प्रकार की सिलाई विधियाँ भी प्रदर्शित कीं, जिन्हें महिलाओं ने बड़ी रुचि के साथ सीखा।
कार्यक्रम में फ़ैमिली लाइन की सभी इच्छुक महिलाओं ने अत्यंत उत्साह एवं लगन के साथ भाग लिया। अंत में महिलाओं को आत्मनिर्भरता, कौशल विकास हेतु आगे बढऩे हेतु प्रोत्साहित किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

