केंद्रीय मंत्री बोले- नई पीढ़ी के आईपीएस और पुलिसकर्मी बहुत कुछ सीख सकते हैं
प्रयागराज 9 नवंबर (आरएनएस )। केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि वर्तमान पुलिस अधिकारियों को चाहिए कि वे महीने में एक बार बैठक करें। इसमें जिसमें रिटायर्ड अफसरों को भी आमंत्रित किया जाए। उन्होंने कहा- 32, 35 या 37 साल की सेवा देने वाले ये अधिकारी अनुभव के खजाने हैं। इनके अनुभव से नई पीढ़ी के आईपीएस और पुलिसकर्मी बहुत कुछ सीख सकते हैं।
उन्होंने कहा कि उनके दौर में न मोबाइल था, न डिजिटल ट्रैकिंग, फिर भी 90त्न अपराधों का खुलासा हो जाता था तो ये इनके मैनुअल इंटेलिजेंस व सर्विलांस का कमाल था।
श्री बघेल रविवार को प्रयागराज में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान के बैचमेट रियूनियन कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों के करीब 1000 रिटायर्ड पुलिस अधिकारी शामिल हुए, जिनमें डिप्टी एसपी स्तर तक के अधिकारी मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान रिटायर्ड अफसरों ने न केवल अपने अनुभव साझा किए बल्कि अपने पुराने साथियों से मिलकर पुलिस सेवा के सुनहरे दौर की यादें भी ताज़ा कीं। कई अफसरों ने अपने संस्मरण सुनाए, तो कुछ ने गीत और कविता पाठ करके अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।
कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह से स्मृतियों और सौहार्द का संगम रहा। वरिष्ठ अफसरों ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल रिश्तों को जीवित रखते हैं बल्कि वर्तमान पुलिस बल के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

