लालगंज, प्रतापगढ़ 11 नवंबर (आरएनएस )। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना तथा राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी आज बुधवार को संयुक्त रूप से रामपुरखास के एक दिवसीय दौरे पर आयेंगे। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी व विधायक मोना दिन में तीन बजे बाबा घुइसरनाथ धाम में दर्शन पूजन करेंगे। सांसद प्रमोद तिवारी सांगीपुर क्षेत्र के पूरे नेमधर व पूरे दूधी में हो रही श्रीमदभागवत कथा में भी शामिल होंगे। वहीं विधायक आराधना मिश्रा मोना असैनापुर तथा बीजूमऊ व बहादुरपुर में लोगों से क्षेत्रीय विकास को लेकर संवाद करेंगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

