केशवपुर में हो रही श्रीमदभागवत कथा में भगवान के प्रसंगों को सुनकर मगन हुए श्रद्धालु
लालगंज, प्रतापगढ़ 11 नवंबर (आरएनएस )। नगर पंचायत के अझारा वार्ड के केशवपुर में हो रही श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण की महिमा से जुड़े मनभावक प्रसंगों पर श्रद्धालु मगन दिखे। कथाव्यास श्रीधाम अयोध्या से पधारे संत शरण त्रिपाठी जी महराज ने कहा कि कलिकाल में श्रीहरि नाम का जाप ही सभी रोग व संताप से छुटकारा दिला सकती है। उन्होंने कहा कि भगवान का भजन मन के साथ विचारों को भी शुद्ध किया करता है। उन्होंने कहा कि जीवन में सात्विकता तथा नैतिकता ही धर्म का अनुशरण है। कथाव्यास जी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय प्रकृति भी इसलिए मगन हुई कि भगवान ने जीव के साथ प्रकृति को भी अभयदान दिया। कथा के दौरान श्रीराधे कृष्ण के सामूहिक संकीर्तन में श्रद्धालु मगन दिखे। कथा के संयोजक रमाकान्त मिश्र एवं हरिशंकर मिश्र ने व्यासपीठ का मंत्रोच्चारण के मध्य पूजन अर्चन किया। संचालन वरिष्ठ साहित्यकार विशालमूर्ति मिश्र ने किया। इस मौके पर राज नारायण मिश्र, रवीन्द्र मिश्र, प्रधानाचार्य सुनील शुक्ल, चेतन मिश्र, हरिदत्त तिवारी आदि रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

