लालगंज, प्रतापगढ़ 11 नवंबर (आरएनएस )। जानलेवा हमले व मारपीट की घटना को लेकर पीडि़त ने पुलिस को तहरीर दी है। उदयपुर थाना क्षेत्र के रामगंज कोल मुस्तफाबाद निवासी कृष्ण कुमार यादव पुत्र जियालाल यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती रविवार को दोपहर करीब तीन बजे वह खेत से हरा चारा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने तमंचा लहराते उसे जानलेवा धमकी दी। पीडि़त का यह भी आरोप है कि इसी दिन रात करीब आठ बजे उसके चाचा ओमप्रकाश यादव बाजार से घर लौट रहे थे। जिसे रास्ते में रोक कर आरोपियो ने गालीगलौज करते हुए जमकर मारापीटा व जानलेवा धमकी दी। उदयपुर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

