लालगंज, प्रतापगढ़ 11 नवंबर (आरएनएस )। रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर कैलहा गांव की सीमा देवी पत्नी अनिल कोरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती नौ नवंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपने मकान में निर्माण कार्य करवा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर परिवार के ही लक्ष्मण उर्फ विष्णुदत्त, विक्की, नान्हू, रिंकू कोरी एकराय होकर वहां पहुंचे और निर्माण कार्य बंद करवाने लगे। विरोध करने पर आरोपियो ने पीडि़ता के पति अनिल कोरी, देवर सचिन, को मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाण्डेय का कहना है कि जांच के बाद चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

