लखनऊ 11 नवंबर (आरएनएस )। राज्य मंत्री (चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य) मयंकश्वर शरण सिंह ने मंगलवार को विधानसभा के नवीन भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में अमेठी जनपद के तिलोई में निर्माणाधीन स्वशासी मेडिकल कॉलेज एवं नर्सिंग कॉलेज के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।बैठक के दौरान राज्य मंत्री ने अकादमिक ब्लॉक, हॉस्टल, ऑडिटोरियम, ऑपरेशन थिएटर, लेक्चर थिएटर, फैकल्टी आवास सहित अन्य निर्माणाधीन इकाइयों की प्रगति रिपोर्ट देखी और संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मयंकश्वर शरण सिंह ने कहा कि कॉलेज का शीघ्र निर्माण पूरा होने से अमेठी व आसपास के जनपदों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी, साथ ही क्षेत्र के युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर भी खुलेंगे।बैठक में सचिव चिकित्सा शिक्षा अपर्णा यू., एमडी एनएचएम पिंकी जोविल, विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा कृतिका शर्मा, विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग, अमेठी मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य रीना शर्मा सहित कार्यदायी संस्थाओं एवं निर्माण एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

