मेरठ 12 नवंबर (आरएनएस ) पश्चिमी यूपी में सर्द हवाओं का दौर जारी है, लेकिन इन हवाओं से राहत मिलने के बजाय लोगों की परेशानी और बढ़ रही है। मेरठ समेत एनसीआर में प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। बुधवार सुबह 11 बजे तक मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (्रक्तढ्ढ) 290 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। धूप निकलने के बाद भी वातावरण में धुंध और स्मॉग बना रहा।
तेज हवा चलने के बावजूद वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा। शहर के कई हिस्सों में कूड़ा जलाने और धूल उडऩे से हवा और प्रदूषित हो रही है। ग्रेप (त्रक्र्रक्क) सिस्टम लागू होने के बाद भी प्रदूषण पर नियंत्रण होता नहीं दिख रहा। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीमें निरीक्षण तो कर रही हैं, लेकिन जमीन पर असर सीमित है।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि फिलहाल मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। नवंबर के मध्य से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट बढ़ेगी और ठंड में इज़ाफा होगा। शहर में प्रदूषण के कारण लोगों को सुबह और शाम के समय बाहर निकलने में सांस लेने में तकलीफ हो रही है। कई इलाकों में बच्चे और बुजुर्ग खांसी-जुकाम की शिकायत कर रहे हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

