मेरठ 12 नवंबर (आरएनएस )। मोहसिन की पत्नी सुल्ताना लालकिले के पास हुए धमाके के बाद लगातार पति को फोन करती रही लेकिन रिसीव नहीं हुआ। फिर पुलिस से बात हुई तो फोन पर बताया गया कि मोहसिन की मौत हो गई है और शव अरबन अस्पताल में रखा है। पत्नी सुल्ताना ने बताया कि सोमवार दोपहर मोहसिन खाना खाकर ई-रिक्शा लेकर निकले थे। शाम को मोबाइल पर बात हुई तो कहा था कि लालकिला की ओर जा रहे हैं। इसके बाद फोन रिसीव नहीं हुआ। उसने 100 से अधिक बार फोन किया, मगर रिसीव नहीं हुआ।
रात करीब एक बजे फोन पुलिस ने फोन उठाया और बताया कि ब्लास्ट में मोहसिन की भी मौत हुई है। शव अरबन अस्पताल में है। परिवार वालों को भेज दो। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और वहां नौ शव रखे थे। इनमें एक शव मोहसिन का था। सुल्ताना ने कहा कि परिजन बिना हमें सूचना दिए और बताए पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर मेरठ चले गए। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।
दोनों पक्षों के बीच घंटों इसी बात को लेकर विवाद चलता रहा। मोहसिन की मां और परिजन उसकी पत्नी सुल्ताना का मान-मनुव्वल करते रहे, लेकिन आखिर में सुल्ताना की ही बात मानी गई। पुलिस ने मोहसिन के शव को उसकी पत्नी के सुपुर्द किया, जिसको लेकर सुल्ताना दिल्ली लौट गई। पीछे रह गई, तो सिर्फ रोती बिलखती मोहसिन की मां और बहनें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

