श्रावस्ती 12 नवंबर (आरएनएस )। नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाबलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति फेज 5.0 के अन्तर्गत ”हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में महिला ग्राम प्रधानों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, पंचायत सहायकों, विभिन्न संस्थाओं की महिलाएं एवं विद्यालयों की छात्राओं की उपस्थित में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। हक की बात मे जिलाधिकारी ने आशा एवं आंगनबाड़ी वर्कर की महिलाओं से उनके दैनिक कार्यो की जानकारी ली। उन्होने कहा कि असामाजिकध्अराजक तत्वों द्वारा किसी प्रकार की हरकत को नजर अंदाज न करें, छात्रायें किसी भी अनहोनी के दृष्टिगत तत्काल 1090 या 112 पर तत्काल फोन करें या नजदीक के पुलिस थाना से सम्पर्क करें।
हक की बात में उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं से संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यदि उनकी कोई भी समस्या या शिकायत हो बेझिझक बता सकती है, उनकी हर समस्या और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया जायेगा। इस दौरान विभिन्न महिलाओं, छात्राओं ने अपनी-अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया तथा उनके निस्तारण कराने हेतु अनुरोध किया। इस दौरान नीतू सिंह, रूबी सिंह, जूही बेगम, वन्दना रावत, रीता देवी, श्रुति शुक्ला ने अपनी-अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की। जिसके लिए उन्होने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करायें तथा उन्हें भी अवगत करायें।
जिलाधिकारी ने महिलाओं एवं छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान प्रत्येक वर्ष चलाया जा रहा है। जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त एवं स्वावलम्बी किया जा सके। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार बालिकाओं के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई एवं विवाह तक का खर्च विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उठा रही है। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से महिलाओं एवं बालिकाओं को लाभान्वित किया जाए। उन्होने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। प्रत्येक विद्यालय, महाविद्यालय और ग्राम पंचायत स्तर पर मिशन शक्ति से जुड़ी गतिविधियाँ निरंतर आयोजित की जा रही हैं, ताकि सामाजिक दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके और महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त बनाया जा सके।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

