– कहा कि बेटियां पराया धन की बदलें मानसिकता
चित्रकूट 12 नवंबर (आरएनएस)। ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड संस्था के प्रोजेक्ट जाग्रति के माध्यम से ग्राम कौहारी माफी और परसौजा इंटर कालेज में लडकियों को शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल विवाह जैसे कुरीतियों का विरोध करने, लड़के और लडकियों में भेदभाव न रखना, दोनों के प्रति सामान शिक्षा दिलाने की सकारात्मक सोच रखने जैसे विषयों को लेकर जागरूक किया गया। साथ ही किशोरियों के शिक्षित करने के फायदे बताया। कहा कि शिक्षा से ही आर्थिक विकास में वृद्धि बच्चो एवं उनकी माताओं का जीवन रक्षा, महिलाओ के लिए बेहतर रोजगार, बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों का विरोध करना, शारीरिक और सामाजिक जिम्मेदारियों का बोझ नाजुक कंधो पर डालने से पहले एक बार जरुर सोचना चाहिये। लडके और लडकियों में कोई भेदभाव न रखें। बल्कि समानता को बढ़ावा देना, बेटियों पर गर्व करना और पराया धन की मानसिकता का विरोध करने के साथ ही बालिका जन्म पर खुशियां व उत्सव मनाएं। ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट फार मदर एंड चाइल्ड संस्था की तरफ से सभी मेघावी छात्राओ को रिवॉर्ड किट देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। ताकि शिक्षा में उनकी रूचि और बढे। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज सिंह, प्रबंधक कुलदीप यादव व परसौजा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सराफत खान आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

