चित्रकूट 12 नवंबर (आरएनएस)। राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर में विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत संवासियो ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सामूहिक नृत्य, झांकी, नाटक एवं सामूहिक गीत प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने लोकनृत्य, देशभक्ति एवं मनोरंजन से भरपूर प्रस्तुतियाँ दीं। नाटक एवं स्किल्ड प्रतियोगिता में महान पुरुषों के जीवन से प्रेरित प्रसंगों का भावपूर्ण अभिनय प्रस्तुत किया गया। वहीं सामूहिक गीत प्रतियोगिता में राष्ट्रप्रेम, पर्यावरण संरक्षण और बाल अधिकारों पर आधारित प्रेरणादायक गीतों से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक अधीक्षक वीर सिंह ने की। इस अवसर पर सहपरिवीक्षा अधिकारी अंजना पोडवाल, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड अर्चना श्रीवास्तव एवं शिवशंकर त्रिपाठी मौजूद रहे। अतिथियों ने बालकों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन संगीत प्रशिक्षक मूलचंद ने किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

