-बीडीओ ने कहा कि बच्चों के लिए बनाएं संरक्षण युक्त माहौल
चित्रकूट 12 नवंबर (आरएनएस)। ब्लॉक बाल कल्याण समिति रामनगर की बैठक खण्ड विकास अधिकारी हरिओम गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आकांक्षी ब्लॉक रामनगर में जरुरतमंद देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता के बच्चों का संरक्षण करने के उद्देश्य से सभी गांवों को बाल हितैषी पंचायत बनाने, बाल विवाह, बाल श्रम मुक्त बनाने, बच्चों को स्कूल से जोडने के लिए खण्ड विकास अधिकारी द्वारा सभी को निर्देशित किया गया।
बैठक में खण्ड विकास अधिकारी हरिओम गुप्ता, डा देवेन्द्रमणि, एडीओ विनय कुमार गौड, अनुराग पांडेय एडीओ पंचायत, पूजा यादव चाइल्ड राइट एसोसिएट, कमलेश रैकवार संस्था मैनेजर सहित सभी गांवों के पंचायत सचिव उपस्थित रहे। इस दौरान बीडीओ ने बच्चों के लिए संरक्षणकारी वातावरण बनाने पर जोर दिया। बाल संरक्षण अधिकारी डा सौरभ सिंह ने महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पांसरशिप, कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन आदि के लिए लाभार्थियों का चयन करने को कहा गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

