चित्रकूट 12 नवंबर (आरएनएस)। भरतकूप थाना क्षेत्र के कोलुहा के जंगल मे कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बरौंधा थाना क्षेत्र से गायब हुए दादूलाल मवासी (70) पुत्र चुनावादी निवासी हीरापुर थाना बरौंधा के रुप मे कंकाल की पहचान की। कंकाल के समीप पड़े नेक्कर से पहचान होने का भरतकूप पुलिस ने दावा किया है। वृद्ध सितम्बर माह से गायब था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

