चित्रकूट 12 नवंबर (आरएनएस)। डीएपी खाद पिछले साल की अपेक्षा इस बार अधिक मात्रा में बांटे जाने का प्रशासन दावा कर रहा है। इसके बाद भी खाद के लिए किसान खाद केंद्रों में भटक रहे है। बुधवार को 27 केंद्रों में खाद बंटी। जहां किसानों की लंबी लाइने लगी रही। कई बार किसानों ने केंद्र प्रभारी पर वितरण में पक्षपात करने का आरोप लगाकर नारेबाजी भी की। हालात को देखते हुए पुलिस को भी केंद्र में बुलाया गया।
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी समिति के अलावा पीसीएफ केंद्र खुले हुए है। जहां खाद का वितरण समय-समय पर किया जाता है। खाद केंद्रों में पहुंचते ही किसानों की लंबी लाइने लग जाती है। तीन दिन पहले सहकारी समिति के केंद्रों में चार चार सौ बोरी खाद भेजी गई थी। जहां खाद लेने के लिए लंबी लाइने लग रही है। किसान चार से पांच सौ रहत है। जब कि एक केंद्र में मुश्किल से एक सौ तीस लगभग किसानों को एक दिन में खाद का वितरण हो पाता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

