चित्रकूट 12 नवंबर (आरएनएस)। परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम ने परिवारिक विवाद को समाप्त कराते हुए दम्पति के बीच सुलह कराया है।
एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए किये जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम ने दम्पति के आपसी परिवारिक झगड़े को समाप्त कराया है। बताया गया कि बरगढ़ थाना के ओबरी गांव की शिवानी केशरवानी पुत्री सालिकराम ने एसपी के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया कि पति सत्यम केशवानी व ससुरालीजन उसके साथ गाली गलौज, मारपीट, लड़ाई झगड़ा कर शारीरिक, मानसिक प्रताडऩा करते हुए दहेज की मांग करते हैं। इस पर एसपी ने प्रार्थना पत्र के निस्तारण को प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को निर्देशित किया। प्रभारी रंजना तिवारी, मुख्य महिला आरक्षी रजनी सिंह, महिला आरक्षी मंजूलता पाल, पुलिस काउंसलर डॉ सुरेशचंद्र जायसवाल ने मामले को विस्तार से समझ कर दूसरे पक्ष को पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र बुलाया। दोनों पक्षों को समझाया गया। भविष्य में आपस में गाली गलौज, मारपीट, लड़ाई झगड़ा कर शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा न करने, पारिवारिक सामजस्य बनाकर रहने तथा कर्तव्यों का सही से पालन करने की बात कही गयी। आपसी सुलह होने पर दम्पत्ति जोड़े को एक दूसरे के साथ सामन्जस्य एवं परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने की सलाह दी गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

