-मृतका के पति ने ठंड से मौत होने का किया दावा
चित्रकूट 12 नवंबर (आरएनएस)। थाना सरधुआ अन्तर्गत ग्राम अरछा बरेठी के इंगुईहा पुरवा निवासी केतकी देवी (30) पत्नी बब्बू की अचानक मौत हो गई है। मृतका के पति बब्बू ने बताया कि उसकी पत्नी और वह सुबह पांच बजे धान की फसल काटने अपने खेत में गये थे। खेत में पानी भी भरा था। धान काटते वक्त उसको ठंड लगी और कांपने लगी। फिर उसे घर लाये। घरेलू नुस्खा के माध्यम से इलाज किया। कुछ देर बाद उल्टी दस्त होने लगी तो वह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहाडी ले गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रिफर कर दिया। जहंा पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के एक लड़की, दो लड़के हैं। थानाध्यक्ष सरधुवा राम सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्हें मिली है। सुबह पंचनामा भरने के बाद पीएम की कार्यवाही कराई जायेगी। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

