Login
Author: tarun sardar
भोपाल,22 नवंबर (आरएनएस)।खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर मालती राय के विशेष आतिथ्य में राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का समापन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर मालती राय के विशेष आतिथ्य में शनिवार को 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी-2025 का समापन समारोह सम्पन्न हुआ। मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के समापन कार्यक्रम में मंत्री सारंग व महापौर राय ने प्रदर्शनी के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया…
भोपाल,22 नवंबर (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से बने चबूतरे, छप्पर तोड़े साथ ही बड़ी संख्या में ठेले, गुमठी, सब्जी, फल, जैकेट, मोजे, खिलौने आदि की दुकाने, सेंटरिंग का सामान, आवागमन में बाधक टैंकर आदि हटाए और 02 ठेले जप्त भी…
भोपाल,22 नवंबर (आरएनएस)।वीरांगना झलकारी बाई की जयन्ती के अवसर पर महापौर मालती राय ने पुष्पांजलि अर्पित की। महापौर मालती राय ने वीरांगना झलकारी बाई की जयन्ती के अवसर पर शनिवार को जी.टी.बी. कॉम्प्लेक्स परिसर स्थित वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा पर पहुंचकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्षद अरविन्द वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
भोपाल,22 नवंबर (आरएनएस)।महापौर मालती राय ने पोदार वर्ल्ड स्कूल के वार्षिक उत्सव एवं स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ किया। महापौर मालती राय ने शनिवार को नई जेल रोड स्थित पोदार वर्ल्ड स्कूल के वार्षिक उत्सव एवं स्पोर्ट्स मीट का गुब्बारे छोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शाला प्रबंध समिति के सदस्य, प्राध्यापकगण, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
भोपाल,22 नवंबर (आरएनएस)। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मीडिया के रूबरू हुईं। हिंदू राष्ट्र, शराबबंदी, आर्थिक आधार पर आरक्षण, जातिवाद की समाप्ति आदि मुद्दों पर उमा भारती मुखर रहीं। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी तीखी टिप्पणी की। उमा भारती ने उन्हें नाटक करने में नंबर वन बताया। श्यामला हिल्स स्थित निवास पर मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा मुझे खुशी है कि हिंदू एकता, हिंदुराष्ट्र की बात धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कही है। बुंदेलखंड से ही ऐसी विभूतियां निकलती है। एक बात है कि भारत हिंदू राष्ट्र है। इसे…
भोपाल,22 नवंबर (आरएनएस)।मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, अलोकतांत्रिक गिरफ्तारियों और वोटर लिस्ट में हो रहे व्यापक अनियमितता पर गहरी चिंता जताई। मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:कानून का राज खत्म, गुंडागर्दी चरम पर मंडीदीप में एक व्यक्ति पर पेशाब करने की शर्मनाक घटना इस बात का जीता-जागता सबूत है कि मध्य प्रदेश में कानून नाम की कोई चिडिय़ा नहीं बची। पहले बीजेपी नेता ऐसी घटनाओं को अंजाम देते थे, अब यह बीमारी आम हो गई है। एनसीआरबी के आंकड़े चीख-चीख कर बता रहे हैं कि प्रदेश में अपराध…
भोपाल,22 नवंबर (आरएनएस)।राजधानी भोपाल में एक हवलदार ने युवक को लात-घूंसों से पीटा। घटना बागसेवनिया थाना इलाके की है। हवलदार स्कूटर में तत्काल काम कराने की बात पर अड़ा था। महज ढाई सौ रुपए का गाड़ी में काम होना था, लेकिन वह पैसा नहीं देना चाहता था। उसने कर्मचारियों से स्कूटर में इंश्योरेंस से काम कराने की बात कही थी। घटना शनिवार शाम की है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पुलिसकर्मी युवक को लात मारकर गिराते और झूमाझटकी करते दिख रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाला पुलिसकर्मी बैरागढ़ में पदस्थ है…
भोपाल,22 नवंबर (आरएनएस)। राजधानी भोपाल में शनिवार को संविदा कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन हुआ। नियमितिकरण समेत 9 मांगों को लेकर वे सड़क पर उतरे। लिंक रोड नंबर-2 स्थित अंबेडकर पार्क में धरना दिया। उन्होंने कहा कि धरने के बावजूद यदि सरकार मांगें नहीं मानती है तो आने वाले दिनों में राजधानी में आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। मप्र संविदा संयुक्?त संघर्ष मंच के बैनर तले प्रदर्शन हुआ। 9 सूत्रीय मांगों में नियमितिकरण, वेतन विसंगति दूर करने, समान काम-समान वेतन, पेंशन सुविधा और सेवा सुरक्षा जैसे मुद्दे भी शामिल हैं। मंच के प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह तोमर ने कहा, लंबे समय से…
भोपाल,22 नवंबर (आरएनएस)। शाहपुरा इलाके में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक किशोरी के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। वारदात को पीडि़ता के रिश्ते के भाई ने अंजाम दिया है। पूरा घटनाक्रम बीते तीन सालों से चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, 2022 में पीडि़ता 17 वर्ष थी, लेकिन अब बालिग हो गई है और वह कॉलेज में सेकेंड ईयर की छात्रा है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि उस समय उसके रिश्ते का भाई उसे वीडियो वायरल…
भोपाल,22 नवंबर (आरएनएस)। छोला मंदिर इलाके में शुक्रवार रात आयसर ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय बाइक पर तीन युवक सवार थे। घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे की है। इलाज के दौरान आज तड़के गंभीर घायल एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य की हालत नाजुक है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक अमन लोधी पुत्र खनाराम लोधी (26) रायसेन जिले का रहने वाला था। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह अपने चचेरे भाई पवन चंद्रशेखर और पवन के साथ बाइक पर सवार…
