Login
Author: tarun sardar
रुड़की,19 नवंबर (आरएनएस)। कांग्रेस कमेटी रुड़की के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर बुधवार को पुष्पांजलि अर्पित कार्यक्रम आयोजित किया। कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने इंदिरा गांधी को देश की महान नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पूरे विश्व में भारत का डंका बजाया। जहां उन्होंने तटस्थ देशों का नेतृत्व कर दुनिया में चल रहे शीत युद्ध की राजनीति से भारत को अलग राह दिखाई। विश्व की शक्तियों को नकारकर दुनियां के मानचित्र पर एक नए…
विकासनगर,19 नवंबर (आरएनएस)। चकराता क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी ने दस्तक दे दी है। सर्दी का असर लोगों के रोजमर्रा के जीवन पर दिखने लगा है। सर्दी के चलते शाम होते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो जाते हैं। इन दिनों क्षेत्र का न्यूनतम तापमान गिरकर छह डिग्री पर पहुंच गया है। बीते एक सप्ताह से चकराता में ठंड का अहसास होने लगा है। दोपहर तक खिली धूप में ठंड कुछ कम होती है, लेकिन शाम चार बजते ही सर्दी बढऩे लगती है। दोपहर बाद चलने वाली सर्द हवाएं लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर…
विकासनगर,19 नवंबर (आरएनएस)। कालसी ब्लॉक मुख्यालय के आसपास खेल मैदान नहीं होने के कारण युवा कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं विकासनगर में करानी पड़ती हैं। इससे दूरदराज के विद्यालयों के छात्रों को विकासनगर पहुंचना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों ने खेल मंत्री से ब्लॉक मुख्यालय में खेल मैदान बनाने की मांग की है। स्थानीय निवासी चतर सिंह, दिनेश तोमर, दीपक तोमर, विशाल मेहरा, कृष्णपाल सिंह, विजय कुमार और आनंद सिंह आदि का कहना है कि कालसी गेट में रामलीला मैदान है। इसे खेल मैदान के तौर पर विकसित किया जा सकता है। खेल मैदान…
विकासनगर,19 नवंबर (आरएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर शहर कांग्रेस कमेटी ने तिलक भवन में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने उन्हें आयरन लेडी बताते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में उनके जैसा नेतृत्वकर्ता अब तक दूसरा नहीं आया है। इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते बांग्लादेश बनाकर विश्व का भूगोल बदल दिया था। कांग्रेस कमेटी के पछुवादून अध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व साहस से भरा था। एक कुशल प्रशासक और दूरदर्शी नेता होने के साथ जल्द निर्णय लेने की क्षमता उन्हें औरों से अलग बनाती थी। उनके…
विकासनगर,19 नवंबर (आरएनएस)। चकराता वन प्रभाग के अंतर्गत देवधार रेंज टौंस नदी से रेत बजरी चुगान के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने प्रमुख वन संरक्षक को ज्ञापन भेजा। पीसीसीएफ को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि पूरे त्यूणी तहसील क्षेत्र में खत वन और सिविल सोयम वन में कहीं रेत-बजरी नहीं है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों को विकास कार्य और अपने निजी मकानों के निर्माण कार्य में परेशानी हो रही है। आसपास कहीं रेत-बजरी नहीं मिलती। लोगों को हिमाचल प्रदेश के सनैल या नेरवा से क्रेशर से महंगी रेत-बजरी खरीदनी पड़ती है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया…
विकासनगर,19 नवंबर (आरएनएस)। जौनसार-बावर के प्रसिद्ध त्योहार बूढ़ी दीपावली मनाने के लिए अपने घर आने वाले लोग बुधवार देर शाम तक विकासनगर से ओवरलोड वाहनों में जाते दिखाई दिए। आलम यह था देश-प्रदेश के अन्य शहरों से गांव लौट रहे लोग वाहनों की छतों तक पर सवार दिखे। सवारी वाहनों में भीड़ के कारण उन्हें सीट नहीं मिली। आज शुरू हुई बूढ़ी दीपावली की खरीदारी के लिए रविवार को विकासनगर के बाजार में भीड़ लगी रही। जौनसार के गांवों से खरीदारी करने पहुंचे ग्रामीणों के साथ दीपावली मनाने के लिए अपने घरों की ओर लौट रहे नौकरीपेशा लोगों को वाहनों…
विकासनगर,19 नवंबर (आरएनएस)। परिवहन विभाग ने बुधवार को कालसी-चकराता मोटर मार्ग, बाड़वाला, हरिपुर, सेलाकुई और हरबर्टपुर में चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की। एआरटीओ विकासनगर सुशील कुमार निरंजन ने बताया कि अभियान में चार वाहनों को सीज किया गया। कुल 20 वाहनों के चालान काटे गए। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। कालसी चकराता मोटर मार्ग पर परिवहन विभाग की सख्ती दूसरे दिन भी जारी रही। एआरटीओ विकासनगर सुशील कुमार निरंजन के नेतृत्व में मंगलवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के…
विकासनगर,19 नवंबर (आरएनएस)। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बुधवार को चकराता में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। वोकल फॉर लोकल, मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाएं युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रही हैं। मुख्य वक्ता भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने कहा कि यह अभियान सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि जन-जन से जुडऩे और योजनाओं…
देहरादून,19 नवंबर (आरएनएस)। सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू) का वार्षिक दिवस 16 से 18 नवंबर तक मनाया गया। उद्घाटन दिवंगत संस्थापक निदेशक सरदार गुरचरण सिंह की पत्नी सरदारनी हरिंदर पाल कौर और परिवार ने किया। कुलपति प्रो. जे कुमार और प्रो. मनीष अरोड़ा ने स्वागत किया। 16 नवंबर को सप्तरंग , नेचर क्लब और फोटोग्राफी सोसाइटी में अनुष्का भसीन, राशि टम्टा, युविका जोशी, तमन्ना रावत, आयुषी कांति, आस्था सिंह, सोनम पटेल, अंजलि गुप्ता, साक्षी सुनार, सुप्रिया नेगी, जसमीत कौर सैनी, नितिका, गौरव गुसाई, सताक्षी पांडे, अभिषेक कुमार, आयुष हटवाल और डॉ. नीतू पांडे सम्मानित हुए। 17 नवंबर को मुख्य अतिथि…
विकासनगर,19 नवंबर (आरएनएस)। राजकीय पॉलीटेक्निक जस्सोवाला (विकासनगर) में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि डिजिटल कौशल अब केवल आवश्यकता नहीं रह गया है बल्कि 21वीं सदी में यह हमारे सामाजिक, व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है। ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय के प्रो. महेश मनचंदा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि आजकल शिक्षा, व्यवसाय, संचार और स्वास्थ्य सुविधाएं डिजिटल हो गई हैं। शिक्षा प्रणाली में डिजिटल साक्षरता की मांग बढ़ रही है। विद्यालयों और कॉलेजों…
