विकासनगर,19 नवंबर (आरएनएस)। परिवहन विभाग ने बुधवार को कालसी-चकराता मोटर मार्ग, बाड़वाला, हरिपुर, सेलाकुई और हरबर्टपुर में चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की। एआरटीओ विकासनगर सुशील कुमार निरंजन ने बताया कि अभियान में चार वाहनों को सीज किया गया। कुल 20 वाहनों के चालान काटे गए। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। कालसी चकराता मोटर मार्ग पर परिवहन विभाग की सख्ती दूसरे दिन भी जारी रही। एआरटीओ विकासनगर सुशील कुमार निरंजन के नेतृत्व में मंगलवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान परिवहन नियमों का उल्लंघन कर रही गाडिय़ों पर विभाग ने कड़ी कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान चार वाहनों को गंभीर अनियमितताओं की वजह से मौके पर ही सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे अभियान समय-समय पर चलाए जा रहे हैं। बिना फिटनेस, बिना परमिट, ओवरलोडिंग और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से मार्ग पर संचालित वाहन चालकों में दिनभर हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी चेकिंग जारी रहेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

