विकासनगर,19 नवंबर (आरएनएस)। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बुधवार को चकराता में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। वोकल फॉर लोकल, मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाएं युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रही हैं। मुख्य वक्ता भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने कहा कि यह अभियान सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि जन-जन से जुडऩे और योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का सशक्त प्रयास है। संकल्प का अर्थ है दृढ़ निश्चय। जब यह राष्ट्र आंदोलन का रूप लेता है तो इसका उद्देश्य केवल आंकड़ों या घोषणाओं तक सीमित नहीं रहता बल्कि जीवन में ठोस बदलाव लाना होता है। उन्होंने कहा कि इस बार का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती 25 सितंबर से शुरू होकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक चलेगा। पहले चरण में अक्टूबर माह में प्रत्येक जिले में जागरूकता कार्यक्रम और संवाद आयोजित किए गए। दूसरे चरण में नवंबर-दिसंबर में मंडल स्तर तक गतिविधियां विस्तारित की जा रही हैं। इन गतिविधियों में किसान-वैज्ञानिक गोष्ठियां, महिला उद्यमी सम्मेलन और युवाओं के लिए रोजगार मेले और प्रशिक्षण कार्यशालाएं शामिल हैं। भविष्य में इसे हर वर्ष ग्राम से महानगर तक सतत कार्यक्रमों के रूप में चलाने का लक्ष्य है ताकि यह एक स्थायी राष्ट्रीय परंपरा बने और देश की विकास-यात्रा को नया आयाम दे। इस दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय तोमर, मंडल अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल, नरेश चौहान, विनायक नौटियाल, प्रवीण चौहान, अंकित जोशी, नीरज चौहान, जयवीर चौहान, कृपाल राणा,अरविंद चौहान, नीरज नौटियाल, धीरेंद्र चौहान रॉबिन तोमर, विपिन चौहान, तुलवीर चौहान, चंदर सालटा, सारांश डोगरा और सिकंदर चौहान मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

