Author: tarun sardar

हरिद्वार,15 नवंबर (आरएनएस)। नगर निगम ने विद्युत सुरक्षा एवं स्वच्छता अभियान के तहत भीमगोड़ा से सुखी नदी पुल तक स्ट्रीट लाइट पोलों पर लगे अवैध और अनियंत्रित तारों को हटाने की कार्रवाई की। निगम टीमों ने निरीक्षण कर लटकते तारों को सुरक्षित तरीके से हटाया, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम हुई। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने इस पहल की सराहना की। सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल ने आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही।

Read More

हरिद्वार,15 नवंबर (आरएनएस)। ब्लॉक बहादराबाद परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों की जल-जंगल-जमीन हड़पने की नीति के खिलाफ आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उनके त्याग और बलिदान ने उन्हें जन-जन का भगवान बना दिया। डॉ. सैनी ने कहा कि 18 नवंबर 1875 को जन्मे बिरसा मुंडा ने उस दौर में क्रांति की चिंगारी जलाकर आदिवासी समाज को एकजुट किया। अंग्रेजों द्वारा आदिवासियों की जमीन छीनकर उन्हें गुलाम की तरह…

Read More

हरिद्वार,15 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जिला क्रीडा अधिकारी मुख्य परीक्षा-2025 के प्रथम प्रश्न-पत्र- सामान्य अध्ययन, सामान्य बुद्धि परीक्षण एवं सामान्य हिन्दी तथा द्वितीय प्रश्नपत्र खेलकूद विषयक की चारों सीरीज की औपबन्धिक आंसर की जारी कर दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को चारों सीरीज के किसी प्रश्न एवं उत्तर विकल्प पर कोई आपत्ति है तो वह आयोग की वेबसाईट पर ऑनलाइन आंसर की ऑब्जेक्शन पर दिये गये लिंक पर जाकर अपनी आपत्तियों को आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार दिनांक 15 से 21 नवंबर 2025 (समय रात्रि के 23:59:59 बजे तक) तक दर्ज करा…

Read More

हरिद्वार,15 नवंबर (आरएनएस)। भाकियू (क्रांति) का सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय ज्वालापुर पर तालाबंदी कर धरना 5वें दिन भी जारी रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक तालाबंदी और धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन किसानों के धैर्य का इम्तिहान ले रही है। बंद पड़े गन्ना क्रय केंद्रों को खोला जाए जिससे किसानों को अपना गन्ना बेचने में आसानी रहे। किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बार बार कहने पर भी क्रय केंद्र नहीं खोले जा रहे, सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।

Read More

हरिद्वार,15 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यदेशक/सर्वेयर शिशिक्षु (फोरमैनअनुदेशक) परीक्षा 2023 का चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। आयोग की ओर से अभ्यर्थियों का चयन परिणाम श्रेष्ठता क्रम में जारी किया गया है। परीक्षा परिणाम में चयनित 37 अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कट ऑफ मार्क्स की सूची भी आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडे की ओर से जारी कर दी गई है।

Read More

हरिद्वार,15 नवंबर (आरएनएस)। गुरुकुल कांगड़ी विवि के दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा आर्ष क्रान्ति के पुनरुद्धारक महर्षि दयानन्द सरस्वती विषय पर आयोजित विशेष व्याख्यान में मुख्य वक्ता प्रो. सोहनपाल आर्य ने महर्षि दयानन्द के वैचारिक योगदान, सामाजिक सुधार, वेद-प्रचार तथा आर्य समाज की मूल चेतना के पुनरुद्धार में उनके अद्वितीय प्रयासों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानन्द की वैचारिक क्रान्ति का आधार सत्य, तर्क, नैतिकता और वेद प्रणीत जीवनदर्शन था, जो आज भी भारतीय समाज और शिक्षा-जगत के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार महर्षि दयानंद ने अपने गुरु स्वामी विरजानंद से प्रेरणा लेते हुए वेद एवं शास्त्रों…

Read More

हरिद्वार,15 नवंबर (आरएनएस)। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल कनखल के कोठारी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री ने शनिवार को आरोप लगाया कि कुछ लोग जबरन अखाड़े पर कब्जा करना चाहते हैं। इसके पीछे खालिस्तानी मूवमेंट से जुड़े लोगों और एजेंसियों का हाथ है। उन्होंने कहा कि अब तक ये लोग षड्यंत्र रचकर तीन फर्जी मुकदमे करा चुके हैं और धोखाधड़ी से 45 लाख रुपये तक निकाल चुके हैं। इतना ही नहीं इन लोगों अखाड़े के मुख्यालय और एकड़ में अखाड़े की संपत्ति पर भी कब्जा करने का प्रयास किया लेकिन अखाड़े के सच्चे सेवकों ने ऐसे लोगों को उनके मकसद में कामयाब…

Read More

हरिद्वार,15 नवंबर (आरएनएस)। धर्मनगरी में पिछले 10 दिनों से ठंड का अहसास बढ़ गया है। सुबह और शाम के समय ठंड लोगों को परेशान कर रही है। सूखी ठंड के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। लोगों को इलाज कराने चिकित्सकों के पास जाना पड़ रहा है। वहीं बढ़ती ठंड के बीच तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान घट कर 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शनिवार को आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस…

Read More

हरिद्वार,15 नवंबर (आरएनएस)। राज्य व्यापार मंडल महानगर की बैठक शनिवार को देवपुरा के होटल में आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों ने मेला क्षेत्र रोड़ी बेलवाला में बढ़ते अवैध अतिक्रमण पर नाराजगी जताकर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि सरकारी भूमि पर बाहरी लोगों का कब्जा बढऩे से स्थानीय कारोबार प्रभावित हो रहा है। मुख्य अतिथि प्रदेश संरक्षक सरिता पुरोहित ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जा सकता। अवैध अतिक्रमण से व्यापारिक वातावरण खराब होता है, इसलिए प्रशासन को तुरंत प्रभावी कदम उठाने चाहिए। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने…

Read More

हरिद्वार,15 नवंबर (आरएनएस)। धनौरी पीजी कॉलेज में शनिवार को राज्य का रजत जयंती उत्सव मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संस्कृति, लोक परंपराओं और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ने कहा कि उत्तराखंड देवों की धरती है और यहां की संस्कृति और मान्यताएं दुनिया में अद्वितीय हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने समान नागरिक संहिता लागू कर नया इतिहास रचा है। यह राज्य की प्रगतिशील सोच और न्यायपूर्ण समाज की दिशा में बड़ा कदम है। सहायक आचार्य डॉ. कल्पना भट्ट ने कहा कि पहाड़ की जवानी…

Read More