Login
What's Hot
Author: tarun sardar
देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। दून अस्पताल के 189 उपनल कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं। इसमें चार कैडर के कर्मचारी शामिल हैं। अस्पताल की व्यवस्थाएं बेपटरी न हों इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी का रोस्टर बदला है। जानकारी के अनुसार नियमितीकरण समेत कई मांगों के लिए उपनल कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल की 58 नर्सें, 108 सफाईकर्मी, 20 क्लर्क और तीन फार्मासिस्ट हड़ताल में शामिल हैं। अस्पताल के क्लर्क की संख्या कम है, ऐसे में एक साथ 20 क्लर्क के हड़ताल पर जाने से बिलिंग और पंजीकरण की व्यवस्थाएं बिगड़ गई है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक…
देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड के 100 सरकारी स्कूलों में एआई आधारित करियर लैब स्थापित की जाएंगी। यह लैब छात्रों को स्कूली शिक्षा के बाद करियर के साथ ही उच्च शिक्षा के विकल्प चुनने में मदद करेगी। सोमवार को समग्र शिक्षा और बियॉन्ड मेंटॉर संस्था के बीच देहरादून में अहम करार हुआ। देहरादून स्थित राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा में सोमवार को स्कूलों में इस पहल की शुरूआत की गई। अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा डॉ.मुकुल कुमार सती और बियॉन्ड मेंटर के सीईओ सौरभ कुमार ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत बियॉन्ड मेंटॉर संस्था राज्य के 100…
देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेशभर के उपनल कर्मचारियों ने नियमितिकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है। सोमवार को प्रदेशभर से देहरादून में जुटे उपनल कर्मचारियों ने दिनभर परेड ग्राउंड के बाहर धरना दिया। शासन स्तर पर शाम को वार्ता की पेशकश रखी गई, हालांकि कर्मचारी अपनी मांग पर अडिग हैं। वहीं, हड़ताल की वजह से सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और विभिन्न विभागों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। सोमवार सुबह दस बजे से ही उपनल कर्मचारी परेड ग्राउंड में जुटने लगे थे। उन्होंने कनक चौक के पास सड़क घेरकर तंबू भी लगा दिया था, जिसे पुलिस ने हटा…
देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। भारतीय जीवन बीमा निगम ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये की धनराशि दी है। सोमवार को एलआईसी के अधिकारियों के शिष्टमंडल ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने एलआईसी के योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री धामी ने एलआईसी के सामाजिक उत्तरदायित्व से प्रेरित इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में संकट की घड़ी में जब भी जरूरत होती है, एलआईसी जैसी संस्थाएं आगे बढ़कर सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। यह राशि आपदा प्रभावितों और जरूरतमंदों की सहायता में सार्थक योगदान देगी। राज्य सरकार पारदर्शिता और संवेदनशीलता…
– उत्तराखण्ड को ‘स्पिरिचुअल कैपिटल ऑफ द वर्ल्डÓ बनाने की दिशा में होगा ठोस रोडमैप तैयार देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए सुझावों को राज्य सरकार ने आगामी 25 वर्षों के विकास रोडमैप की आधारशिला मानते हुए, उन पर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रधानमंत्री के सुझावों के अनुरूप ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए विचार उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास का स्पष्ट मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने…
देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक धमाका हो गया। यह धमाका मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुआ है। जिसके बाद कार में आग लग गई। हादसे में आठ लोगों की मौत की खबर है। वहीं, इसके बाद उत्तराखंड में भी पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन ने बताया कि दिल्ली में धमाके के बाद देहरादून समेत राज्यभर में चौक चौराहों और स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
उत्तरकाशी,10 नवंबर (आरएनएस)। नगर पालिका परिषद ने नगर के प्रतिभावान विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की दिशा में कदम उठाते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक नई पहल की है। पालिका ने 21 लाख रुपये की लागत से भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर लाइब्रेरी का शुभारंभ किया है। राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल ने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, क्योंकि नगर पालिका की इस लाइब्रेरी में उन्हें…
उत्तरकाशी,10 नवंबर (आरएनएस)। डामटा में चल रहे चार दिवसीय राज्यस्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह के दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता में होली लाइफ पब्लिक स्कूल डामटा प्रथम रहा। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले डामटा से लगे भौंती गांव के बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट आलोक नेगी को सम्मानित किया गया। डामटा में आयोजित राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, विधायक दुर्गेश्वर लाल और दर्जाधारी जगत सिंह चौहान ने किया। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मेले के लिए विधायक निधि से दो लाख…
उत्तरकाशी,10 नवंबर (आरएनएस)। कोतवाली और यातायात पुलिस की टीम ने उत्तरकाशी में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 32 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। सडक दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने को उत्तरकाशी जनपद पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। एसएचओ कोतवाली व उपनिरीक्षक यातायात के नेतृत्व में कोतवाली उत्तरकाशी एवं यातायात पुलिस की टीम ने नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर ओवर स्पीड, बाइक स्टंटिग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। 32 लोगों का चालान काटने…
कोटद्वार,10 नवंबर (आरएनएस)। बीएड प्रशिक्षित महासंघ प्रवक्ता अरविंद दुदपुड़ी ने प्रदेश सरकार से स्थगित भर्ती परीक्षाओं की विज्ञप्ति शीघ्र जारी करने की मांग की है। सोमवार को यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि अभी तक पुरूष महिला फारेस्ट गार्ड सहित पूर्व में स्थगित अन्य भर्ती परीक्षाओं की विज्ञप्ति जारी नहीं हो पाई है, जिस कारण बेरोजगारों में निराशा का भाव पनप रहा है। मौके पर उन्होंने भविष्य में होने वाली होने दरोगा भर्ती परीक्षा में गणित के प्रश्नों को कम करने की मांग भी की।
