Login
Author: tarun sardar
बीजिंग,01 अपै्रल। भारत और चीन के बीच कूटनीतिक संबंधों के 76 साल पूरे होने के मौके पर दोनों देशों के नेताओं और अधिकारियों ने रिश्तों को मजबूत बनाने पर जोर दिया है। इस मौके पर भारत में चीन के राजदूत शू फेहॉन्ग ने कहा कि भारत और चीन ऐसे पड़ोसी हैं जिन्हें अलग नहीं किया जा सकता और दोनों देशों के हित में है कि वे अच्छे पड़ोसी और सहयोगी बनकर आगे बढ़ें। बता दें कि इससे पहले मुंबई में चीन के कोंसुल जनरल किन जिए ने भारत-चीन संबंधों के भविष्य को लेकर आशावाद जताया था। राजदूत शू फेहॉन्ग ने…
वाशिंगटन,01 अपै्रल। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे नाटो से बाहर निकलने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। ये बयान ऐसे वक्त सामने आया है, जब नाटो देशों ने ईरान पर अमेरिका-इजरायल युद्ध का समर्थन करने से इनकार कर दिया है। ट्रंप ने नाटो को ‘कागजी शेर’ बताते हुए कहा, मैं नाटो से कभी प्रभावित नहीं हुआ। मैं हमेशा से जानता था कि वे सिर्फ कागजी शेर हैं। व्लादिमीर पुतिन भी यह बात जानते हैं। जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह नाटो की अमेरिकी सदस्यता पर पुनर्विचार करेंगे, तो उन्होंने कहा, हां, बिल्कुल,…
जालना,01 अपै्रल (आरएनएस)। महाराष्ट्र के जालना जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के समृद्धि राजमार्ग पर मजदूरों से भरी एक पिकअप से ट्र्क टकरा गया, जिससे 7 महिलाओं की मौत हो गई। हादसा कंडावची शिवरा इलाके में हुआ है। हादसे में घायल 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रक चालक फरार है। रिपोर्ट के मुताबिक, बदनपुर तालुका के केलीगावां और खडग़ांव इलाकों के 15 मजदूर एबी एंटरप्राइजेज के लिए रोजाना समृद्धि राजमार्ग की सफाई करने जाते…
नईदिल्ली,01 अपै्रल (आरएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की। इसमें ईरान युद्ध की वजह से पैदा हुए हालातों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत कई बड़े नेता और अधिकारी शामिल हुए। इससे पहले 22 मार्च को भी प्रधानमंत्री ने एक समीक्षा बैठक की थी। तब कैबिनेट सचिव ने वैश्विक स्थिति और अब तक उठाए गए…
0जो राष्ट्र अपनी विरासत से जुड़े रहते हैं और उससे शक्ति और प्रेरणा प्राप्त करते हैं, वे दृढ़ विश्वास से भविष्य की ओर कदम बढ़ाते हैं: लोक सभा अध्यक्ष नईदिल्ली,01 अपै्रल (आरएनएस)। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज देश के अतीत और उसके भविष्य के अंतर्निहित संबंध पर बल देते हुए ये विचार व्यक्त किए कि किसी राष्ट्र की शक्ति और उसके विकास की दिशा उसकी ऐतिहासिक चेतना से प्रभावित होती है। भारत की सभ्यतागत यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सदियों से अनेक चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, देश ने निरंतर दृढ़ता, साहस और प्रगति…
नईदिल्ली,01 अपै्रल (आरएनएस)। केरल विधानसभा चुनाव के रण में उतरे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है। परवूर में एनडीए उम्मीदवार वत्सला प्रसन्ना कुमारी के पक्ष में हुंकार भरते हुए उन्होंने कहा कि आज गॉड्स ओन कंट्री यानी ईश्वर की अपनी भूमि कहे जाने वाले केरल में खुद भगवान भी सुरक्षित नहीं बचे हैं। उन्होंने लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और यूडीएफ यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को भ्रष्टाचार के यार बताया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह जुडास ने चांदी के कुछ सिक्कों के लिए ईसा मसीह को धोखा दिया था, ठीक…
नई दिल्ली,01 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में ईडी की ओर से जारी समन के मामले में बरी करने के ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया है. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 अप्रैल को करने का आदेश दिया. 22 जनवरी को राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को इस मामले में बरी कर दिया था. राउज एवेन्यू कोर्ट के इसी आदेश को ईडी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है. दरअसल, ईडी ने अरविंद केजरीवाल…
नई दिल्ली,01 अपै्रल (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अहमदाबाद में पिछले जून में हुए एयर इंडिया क्रैश की शुरुआती जांच रिपोर्ट के बारे में एक याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया, और याचिकाकर्ता से सीधे पूछा आपका डीप एजेंडा क्या है? यह मामला सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच के सामने सुनवाई के लिए आया. बेंच ने याचिकाकर्ता की इस बात को मानने से मना कर दिया कि अधिकारियों को उसकी अर्जी को प्रतिनिधित्व मानने का निर्देश दिया जाए. बेंच दिल्ली हाई कोर्ट के 25 फरवरी के आदेश को चुनौती…
चंडीगढ़,01 अपै्रल (आरएनएस)। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार दोपहर को जोरदार धमाका हुआ है, जिससे हड़कंप मच गया। यह धमाका सेक्टर-37 स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर हुआ है। धमाके में अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी है। फिलहाल, पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया भाजपा दफ्तर के बाहर एक स्कूटी खड़ी थी, जिसमें धमाका हुआ है। हालांकि, यह वाहन किसका है, अभी खुलासा नहीं…
बिस्वनाथ ,01 अपै्रल (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को चुनाव प्रचार के सिलसिले में असम के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने बिस्वनाथ जिले में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि हम असम में तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं और यह अटूट विश्वास डबल इंजन सरकार द्वारा राज्य में किए गए विकास कार्यों पर आधारित है। पीएम मोदी ने कहा की आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने सत्ता के लिए असम की पहचान को दांव पर लगाया है। कांग्रेस ने असम के हितों…
