Author: tarun sardar

रुड़की,23 नवंबर (आरएनएस)। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात पुलिस मनुबास जाने वाले रास्ते पर पहुंची वहां पर एक युवक संदिग्ध खड़ा हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। उसे पकड़कर तलाशी के दौरान युवक के पास से 113 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम नसीम निवासी कलियर निकट स्टेट बैंक कॉलोनी कलियर बताया है। भगवानपुर थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि चरस…

Read More

रुड़की,23 नवंबर (आरएनएस)। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने समाज के युवाओं से संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की शिक्षा को आगे बढ़ाने और बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर के आदर्शो को अपनाने का आह्वान किया। यह बात उन्होंने रविवार को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास सेना द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कही।

Read More

रुड़की,23 नवंबर (आरएनएस)। निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति की ओर से प्रधानमंत्री नशा मुक्ति अभियान के तहत रविवार को जसपुर रणजीतपुर गांव के सरकारी स्कूल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में समिति की ओर से गांव के बुजुर्गों को कंबल और स्कूली बच्चों को कापियां वितरित की गईं। शिविर का शुभारंभ भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ परिवार को भी टूटने की कगार पर ले जाता है। महंगे नशे की लत लगने पर कई युवा अपराध की…

Read More

रुड़की,23 नवंबर (आरएनएस)। बिझौली गांव में शनिवार देर शाम को एक युवक की शादी के जश्न के बीच हर्ष फायरिंग को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवकों ने फायरिंग के नाम पर हंगामा मचाया, जिससे बहस हो गई। बीच-बचाव करने वालों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया, लेकिन कुछ देर बाद ही एक पक्ष के लोग उग्र हो गए। गुस्से में आकर वे दूसरे पक्ष के घर में घुस गए और वहां मौजूद लोगों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने हवा में फायरिंग…

Read More

विकासनगर,23 नवंबर (आरएनएस)। सेंट मेरीज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन ‘सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्सÓ थीम पर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि इसरो के वैज्ञानिक डॉ. कमल पांडे ने बच्चों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा सतत विकास के महत्व पर प्रेरक संबोधन दिया। समारोह के दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं के टॉपर्स को सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्रा समृद्धि शर्मा को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयरÓ चुना गया, जिन्हें डॉ. सार्थक अरोड़ा ने 10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. पांडे ने कहा सांस्कृतिक समारोह के माध्यम से छात्र-छात्राओं को संस्कृति का ज्ञान…

Read More

रुड़की,23 नवंबर (आरएनएस)। पुलिस ने रविवार को शहर से लेकर देहात तक किरायेदारों और सड़कों पर सामान बेचने वालों का सत्यापन किया। सिविल लाइंस और गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में 254 से अधिक किरायेदारों का सत्यापन किया गया। जांच में किरायेदारों का सत्यापन नहीं करवाने पर 26 लोगों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही 25 लोगों का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया। सत्यापन अभियान के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।

Read More

विकासनगर,23 नवंबर (आरएनएस)। मुख्य बाजार में शनिवार मध्यरात्रि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। हादसा यूको बैंक की शाखा के पास हुआ। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।उधर,शहर कोतवाल विनोद गुसाईं ने कहा कि रविवार सुबह पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार को हटा दिया गया था।

Read More

विकासनगर,23 नवंबर (आरएनएस)। खत सिलगांव के पंचरा (भंजरा) स्थित महासू देवता मंदिर से देव पालकी और देव चिह्न डोरिया, छड़ी, निशांन को एक रात के प्रवास पर प्रेमनगर पहुंचे। जनजातीय क्षेत्र जोनसार बावर में मन्नत पूरी होने पर देवता को एक रात्रि प्रवास पर आमन्त्रित करने की परंपरा है। इसी कड़ी में रविवार को भंजरा से महासू देवता की पालकी, देव चिह्नों के साथ खत शिलगांव के लोगों ने देहरादून के लिए प्रस्थान किया। देव पालकी को विधिवत पूजा-अर्चना कर मंदिर के गर्भ गृह से बाहर निकाला गया। जिसके बाद पालकी सुरेऊ, जिसऊ खराया, पंजिटीलानी, साहिया कालसी, हरिपुर, विकासनगर, सहसपुर,…

Read More

विकासनगर,23 नवंबर (आरएनएस)। बिजली लाइनों की मरम्मत के चलते रविवार को परियोजना क्षेत्र डाकपत्थर समेत करीब 25 गांवों में सात घंटे बिजली गुल रही। बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को पानी के लिए भी तरसना पड़ा। शाम पांच बजे आपूर्ति सुचारु होने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। ऊर्जा निगम वर्तमान में फीडरों में मरम्मत का काम कर रहा है। जिसके कारण एक सप्ताह तक अलग अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती शुरु कर दी गई है। सोमवार को हरबर्टपुर के टिमली फीडर, जमनीपुर फीडर और टाउन फीडर में मरम्मत कार्य…

Read More

विकासनगर,23 नवंबर (आरएनएस)। सहसपुर के रामपुर में रविवार को रुद्रसेना की बैठक में पछुवादून क्षेत्र में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जाहिर करते हुए समाज को इस अभिशाप से मुक्त करने पर मंथन किया गया। सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि समाज में नशा बढ़ता जा रहा है। नशे को जितनी जल्दी हो सके समाप्त करना चाहिए। इसके लिए समाज को भी खुद प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। रुद्र सेना के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी ने कहा कि बढ़ते अपराध को देखते…

Read More