Author: tarun sardar

जिस छोटे से तबके के हाथ में धन केंद्रित होता है, सरकारी नीतियों पर उसका शिकंजा कस जाता है। यानी गैर-बराबरी ऐसा घुन है, जो लोकतंत्र को कुतर डालती है। भारत में अमीर- गरीब की खाई तेजी से बढ़ी है। भारत में आर्थिक गैर-बराबरी अत्यधिक बढ़ चुकी है, यह कोई नया तथ्य नहीं है। नई बात सिर्फ यह है कि इस बार जी-20 समूह की तरफ से नियुक्त मशहूर अर्थशास्त्रियों के टास्क फोर्स ने इस ओर ध्यान खींचा है। जोसेफ स्टिग्लिट की अध्यक्षता वाले इस टास्क फोर्स ने गैर-बराबरी बढऩे के परिणामों का भी उल्लेख किया है। साथ ही बताया…

Read More

अजीत द्विवेदी हर साल नवंबर, दिसंबर में दिल्ली में हिंदी फिल्मों का यह गाना खूब चर्चा में रहता है कि ‘आंखों में जलन, सीने में तूफान सा क्यूं है, इस शहर में हर शख्स परेशान सा क्यूं हैÓ। इस साल भी ऐसा ही है। आंखों में जलन है, गले में खराश है, सीने में तूफान सा है, अस्पतालों में सांस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है लेकिन फर्क यह है कि इस बार सरकार के आंकड़े बता रहे हैं कि हवा की गुणवत्ता ज्यादा खराब नहीं हुई है। दिल्ली में नंगी आंखों से हवा प्रदूषित दिख रही है और…

Read More

हरिशंकर व्यास मतदान से पहले पूरा भारत जब धमाके से भला गूंजा तो मतगणना का दिन बिना धमाके के कैसे होगा? यों 14 नवंबर का दिन नेहरू जयंती का दिन है सो, मामूली बात नहीं जो इस दिन बिहार ने बताया है कि पीढ़ी नई हो, युवा हो, प्रौढ़ हो या बुजुर्ग या फिर महिला व पुरूष और जातियों की टोलीबाजी के सभी मतदाताओं को प्रभावित करता है धमाका, पैसा, झुनझुना और जुमले। सबसे बड़ी बात वोटों की फैक्टरी का वह प्रबंधकीय कौशल, जिसमें ए से ले कर जेड तक के सभी फॉर्मूलों के छब्बीसों विकल्पों के उपयोग का रोडमैप…

Read More

विकासनगर,16 नवंबर (आरएनएस)। सीबीएसई सहयोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स की हाईलैंड स्कॉलर्स स्कूल बाबूगढ़ में संपन्न हुई बैठक में शिक्षा की मौजूदा चुनौतियों पर मंथन किया गया। शिक्षकों और विभिन्न विद्यालयों के संस्थाध्यक्षों ने कहा कि भविष्य की शिक्षा को किताबों और परीक्षाओं से आगे बढ़कर नवीनता, तकनीक और मानवीय मूल्यों से जोडऩा होगा। इस रोडमैप में शिक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। सहोदय के अध्यक्ष सोमदत्त त्यागी ने कहा कि कई डिजिटल प्लेटफॉर्म ने शिक्षा को घर-घर पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया है। शिक्षकों को इन प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए व्यापक और व्यावहारिक प्रशिक्षण देना आवश्यक है, ताकि वे…

Read More

विकासनगर,16 नवंबर (आरएनएस)। पूर्व आईपीएस जगतराम जोशी ने रविवार को क्वांसी में 300 परिवारों को रजाई-गददे वितरण किए। उन्होंने कहा कि सर्दियों में वह जरूरतमंदों को रजाई-गद्दे बांटते हैं। इससे पूर्व साहिया, पुरोडी चकराता,कोटी कनासर, पजिटिलानि, अष्टाड, मेहरावना में भी यह अभियान चला चुके हैं। इस दौरान विजयपाल सिंह चौहान, सूर्यपाल चौहान, मोहनलाल शर्मा, राकेश चौहान, कुंदन चौहान, सतपाल राय आदि मौजूद रहे।

Read More

विकासनगर,16 नवंबर (आरएनएस)। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रविवार को पछुवादून में ‘ग्रीन हार्टफुलनेस रनÓ का आयोजन किया गया। पौंधा में आयोजित इस दौड़ का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करना था। ग्रीन हार्टफुलनेस रन संस्था के जोनल प्रभारी डीडी जोशी ने बताया कि दौड़ की तीनों श्रेणियां हैं। एक किमी, 2.5 किमी और पांच किमी की दौड़ इसमें शामिल है। दौड़ में पांच साल के बच्चों से लेकर 85 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों तक ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सभी श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। जोशी ने कहा…

Read More

विकासनगर,16 नवंबर (आरएनएस)। विद्या भारती की ओर से महावीर प्रसाद जैन सरस्वती शिशु मंदिर विकासनगर में रविवार को सप्तशक्ति संगम मातृशक्ति सम्मेलन आयोजित किया गया। वक्ताओं ने राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भूमिका पर जोर देते उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की किसी भी परिवार को सुधारने में अहम भूमिका रहती है। कार्यक्रम के तहत वीर माताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. राजकुमारी भंडारी चौहान ने कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाने में माता का अहम योगदान होता है। बच्चों को संयुक्त परिवार में रखने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने भारतीय संस्कृति…

Read More

विकासनगर,16 नवंबर (आरएनएस)। विकासखंड के लाखामंडल क्षेत्र में इन दिनों गुलदार के कारण दहशत बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गुलदार आबादी क्षेत्र के आसपास घूम रहा है और पशुओं पर हमला कर रहा है। इसके बावजूद वन विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। ग्राम प्रधान बीना भट्ट ने बताया कि ग्रामीण लगातार वन विभाग को शिकायत दे रहे हैं, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। बीती शनिवार रात को भी ग्रामीणों ने गुलदार को गांव के पास देखा जिसके बाद क्षेत्र में भय का माहौल और…

Read More

विकासनगर,16 नवंबर (आरएनएस)। विकासनगर और सहसपुर ब्लॉक में इन दिनों सहकारिता चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है। हालांकि, यहां अधिकांश संचालक निर्विरोध चुन लिए गए हैं, लेकिन शेष पदों के लिए प्रत्याशी घर-घर जाकर अपने चुनाव चिह्न का प्रचार कर रहे हैं। दोनों ही ब्लॉक की 14 सहकारी समितियों के लिए सौ संचालकों के पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। प्रदेश में सहकारिता चुनाव की प्रक्रिया बीती फरवरी में शुरू हुई थी। तब मतदान के दिन अंतिम समय में चुनाव प्रक्रिया पर रोक लग गई थी। हालांकि, तब के निर्विरोध चुने गए प्रत्याशियों का निर्वाचन वैध माना गया…

Read More

विकासनगर,16 नवंबर (आरएनएस)। सहसपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को बाहरी लोगों का सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर दस मकान मालिकों का कोर्ट का चालान किया गया। चार संदिग्धों को कोतवाली में ले जाकर उनसे पूछताछ की गई। पुलिस ने रामपुर, शंकरपुर में अभियान चलाकर किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर दस मकान मालिकों का कुल एक लाख रुपये का कोर्ट चालान काटा, जबकि पुलिस अधिनियम के तहत ढाई हजार रुपये का जुर्माना वसूला। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Read More