Author: tarun sardar
बरेली,05 अपै्रल (आरएनएस)। यूपी के बरेली जिले से सामने आ रही है। यहां सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधोली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार बोलेरो, सड़क किनारे खड़े टैंकर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं हादसे के बाद शवों को निकालने के लिए बोलेरो को काटना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में घायलों का प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।…
नईदिल्ली,05 अपै्रल (आरएनएस)। मुंबई पुलिस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मिलकर बड़ा ज्वाइंट ऑपरेशन किया है। उन्होंने मोसाब अहमद उर्फ कलाम और मोहम्मद हमाद कालरा को पकड़ लिया है। ये दोनों संदिग्ध आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं। दोनों को हिरासत में लिया गया है। ये दोनों दिल्ली में टॉय कार से ब्लास्ट की प्लानिंग कर रहे थे। गनीमत रही कि उससे पहले ही पकड़ लिए गए। महाराष्ट्र एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के ज्वाइंट ऑपरेशन में कुर्ला और कडवली से दोनों संदिग्धों मोसाब और हमाद को हिरासत में लिया गया है। इन दोनों को…
अनूपपुर ,05 अपै्रल (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 3 मंजिला मकान अचानक भर-भराकर गिर गई। इस हादसे के बाद मलबे में कई लोग फंस गए। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक मलबे में से 6 लोगों को बाहर निकाला गया है। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर है। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुख प्रकट…
लखनऊ,05 अपै्रल (आरएनएस)। राजधानी लखनऊ में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ते हुए एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल द्वारा एक्सप्लोरेशन कार्निवाल 2026 का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए एक आधुनिक, प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक अनुभव साबित हुआ। कार्यक्रम ने संस्थान के मूल विचार ओपनिंग माइंड्स, शेपिंग फ्यूचर (नवीन सोच, उज्ज्वल भविष्य) को साकार रूप में प्रस्तुत करते हुए भविष्य की शिक्षा प्रणाली की प्रभावी झलक दिखाई।रविवार को सेक्टर-09, अवध विहार योजना स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने…
मुंबई ,05 अपै्रल (आरएनएस)। महाराष्ट्र पुलिस ने भारतीय नौसेना और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के सहयोग से तटीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मरीन डोमेन अवेयरनेस (एमडीए) नामक एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इसकी मदद से पालघर से सिंधुदुर्ग तक राज्य के तटवर्ती क्षेत्र में संदिग्ध नावों पर नजर रखी जा सकेगी। इस पहल का उद्देश्य मौजूदा निगरानी प्रणाली की गंभीर कमियों को दूर करना है, जो ऑटोमेटिक पहचान प्रणाली (एआईएस) पर काफी हद तक निर्भर करती है। एआईएस बड़े वाणिज्यिक जहाजों पर प्रभावी ढंग से नजर रखती है, लेकिन मछली पकडऩे वाली और यात्री नावों जैसे…
कोझिकोड ,05 अपै्रल (आरएनएस)। केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बेपोर विधानसभा क्षेत्र में एक जबरदस्त रोडशो किया। अमित शाह का यह रोडशो इस बात का संकेत है कि भाजपा नेतृत्व वाला एनडीए राज्य में अपनी मजबूत पकड़ सुनिश्चित करने के लिए पूरी आक्रामकता के साथ आखिरी जोर लगा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने माथोट्टम बिजिथ जंक्शन से नाडुवट्टम तक के एक अहम रास्ते पर रोड शो निकाला, जिससे यह तटीय निर्वाचन क्षेत्र एक जीवंत राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गया। इस रोडशो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक…
नई दिल्ली,05 अपै्रल (आरएनएस)। नेशनल मेरीटाइम डे के अवसर पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और समुद्री क्षेत्र से जुड़े लोगों के योगदान को सराहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह दिन भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को याद करने और इस क्षेत्र से जुड़े लोगों के अमूल्य योगदान को सम्मान देने का अवसर है। समुद्री क्षेत्र से जुड़े लोगों की मेहनत और समर्पण देश की अर्थव्यवस्था, व्यापार और कनेक्टिविटी को मजबूत बनाता है। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि भारत अपने समुद्री…
कोच्चि ,05 अपै्रल (आरएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि केरल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव केवल सरकार बदलने के लिए नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हैं. शाह ने यहां कुन्नथुनाडु निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद से केरल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मत प्रतिशत में वृद्धि हुई है और अब राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार का समय आ गया है. उन्होंने ईस्टर के अवसर पर ईसाई समुदाय को शुभकामनाएं दीं और उनसे…
बिश्वनाथ,05 अपै्रल (आरएनएस)। असम में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में सक्रिय हो गई हैं. सत्ताधारी और विपक्षी पार्टियां 126 विधानसभा सीटों पर प्रचार कर रही हैं. दूसरी सीटों की तरह बिश्वनाथ विधानसभा सीट पर भी प्रचार का माहौल बन गया है. इस बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा और जय भारत पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं. मुख्यमंत्री बिश्वनाथ के धुली टी एस्टेट ग्राउंड में बिश्वनाथ विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा और जय भारत पार्टी के जॉइंट कैंडिडेट के लिए प्रचार करने पहुंचे. जहां झामुमो और जय भारत पार्टी की…
चंडीगढ़,05 अपै्रल (आरएनएस)। पंजाब पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस विंग ने चंडीगढ़ स्थित बीजेपी कार्यालय पर ग्रेनेड हमले में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. काउंटर-इंटेलिजेंस विंग ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में यह सफलता हासिल की. पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, .30 बोर की जिगना पिस्तौल और गोला-बारूद जब्त किया गया है. आरोपियों की पहचान बलविंदर लाल उर्फ शमी, जसवीर सिंह उर्फ जस्सी, चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी, रुबल चौहान और मनदीप उर्फ अभिजीत शर्मा के रूप में हुई है. डीजीपी ने बताया कि शुरुआती…
