Login
Author: tarun sardar
दतिया,15 नवंबर (आरएनएस)। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशानुसार आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दतिया संतोष तिवारी की अध्यक्षता में दतिया विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की समीक्षा बैठक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) दतिया में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान तिवारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत चल रहे मतदाता सूची सत्यापन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूची के अद्यतन कार्य की प्रगति, नवनिर्वाचित मतदाताओं के पंजीयन तथा मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नामों में संशोधन की जानकारी ली।एसडीएम तिवारी ने उपस्थित बीएलओ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक मतदान केंद्र…
दतिया,15 नवंबर (आरएनएस)। कलेक्टर स्वप्निल वानखडे के निर्देशन पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नागेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा निकाय क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन के पास एवं वार्ड क्रमांक 34 एवं विभिन्न कालौनियों में बंदरों द्वारा नागरिकों का सामान छीनना, छीना झपटी करना एवं काटने की प्राप्त शिकायतों के निदान हेतु बंदरों को पकडऩे हेतु मथुरा से विशेषज्ञों को बुलाया गया और 40 बंदरों को पकड़वाया गया और उन्हें शहर से बाहर जंगल में सुरक्षित तरीके से छुड़वाया गया। इससे निकाय अंतर्गत स्टेशन के पास, वार्ड 34 तथा विभिन्न कालौनियों में निवासरत लोगों को बंदरों से राहत मिली। बंदरों की समस्या से निजात…
भोपाल,15 नवंबर (आरएनएस)।मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं मनोज कुमार श्रीवास्तव प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोपाल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल द्वारा विभिन्न समुदायों के सामाजिक व्यक्तियों के लिए 20 घण्टे के तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ शनिवार को प्रधान जिला न्यायालय भोपाल के सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर डॉ. मोहम्मद शमीम सेवा निवृत्त प्रधान जिला न्यायाधीश, मास्टर ट्रेनर भावना साधो, सेवा निवृत्त, प्रधान जिला न्यायाधीश, राजर्षि श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश अनु.जा./अनु.जन.जा. भोपाल, अग्नीन्ध कुमार द्विवेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, भोपाल, सुनीत अग्रवाल, न्यायाधीश/सचिव, जिविसेप्रा भोपाल एवं…
भोपाल,15 नवंबर (आरएनएस)।मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं मनोज कुमार श्रीवास्तव प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोपाल के मार्गदर्शन में न्यायोत्सव: विधिक सेवा सप्ताह 09 से 14 नवंबर तक शनिवार को प्रधान जिला न्यायालय परिसर से बाईक रैली का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीवास्तव ने बाईक रैली में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली प्रधान जिला न्यायालय से भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुये न्याय सेवा सदन ए.डी.आर. सेंटर पर समाप्त हुई जिसमें लगभग 50 बाईकर्स एवं उनके साथी सम्मिलित हुए। बाईक रैली के आयोजन में…
भोपाल,15 नवंबर (आरएनएस)।धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे जनजातीय गौरव दिवस पर शनिवार को “गुरुकुलम” एकलव्य आदर्श आवासीय परिसर, बावडिय़ा कला में जिला स्तरीय कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण, घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि के रूप में सांसद, खजुराहो लोकसभा क्षेत्र विष्णुदत्त शर्मा एवं विधायक, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र भगवानदास सबनानी कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत आदिवासी संगीत एवं नृत्य की पारंपरिक प्रस्तुतियों के साथ किया गया तथा अतिथियों द्वारा पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम…
भोपाल,15 नवंबर (आरएनएस)। वित्तीय क्षेत्र मे अनक्लेम्ड अस्सेट्स के सुगम और त्वरित निराकरण के लिए शिविर का आयोजन वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार क्षेत्रीय निदेशक रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया सुश्री रेखा चंदानावेली की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय भोपाल मे किया गया। शिविर का आयोजन जिला अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किया गया। जिसमें सभी बैंको के अधिकारी, एलआईसी के वरिष्ठ अधिकारी, न्यू इंडिया इंश्योरेंस एवं अन्य निजी क्षेत्र के इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे। क्षेत्रीय निदेशक ने सभी वित्तीय संस्थानों के अनक्लेम्ड अस्सेट्स प्रकरणो को निपटान के लिए किए जा रहे प्रयासों…
भोपाल,15 नवंबर (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण कर लगाई गई फल, सब्जी, कंबल आदि की दुकानें व दुकानों के बाहर रखा सामान व आवागमन में बाधक चार पहिया वाहन के अलावा बड़ी संख्या में ठेले, गुमठी, काउंटर, पान पार्लर व अन्य प्रकार के अतिक्रमणों को हटाते हुए ठेले, गुमठी, कुर्सी, चादर,…
भोपाल,15 नवंबर (आरएनएस)। विधायक भगवानदास सबनानी ने शनिवार को दक्षिण-पश्चिम विधानसभा अंतर्गत 74 बंगले क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर विधायक सबनानी ने कहा कि आज मैं बाबूजी लक्ष्मी नारायण शर्मा जी को याद करूंगा, जो अपने विकास कार्यों के लिए याद किये जाते हैं, और उन्हीं के बताए हुए मार्ग पर चलकर हम जनता की सुविधाओं के विस्तार की योजनाएं बनाते हैं। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं, जनमानस से जुड़ी हुई हर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, हमारे मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा निरंतर जनकल्याणकारी योजनाओं…
भोपाल,15 नवंबर (आरएनएस)।महापौर मालती राय ने भोपाल की ब्राडिंग पर परिचर्चा एवं लाईफ वेलनेस स्टूडियो लांचिंग तथा जीएसटी रिफार्म पर धन्यवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शुभारंभ कार्यक्रम में महापौर परिषद के सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति आदि भी मौजूद थे। महापौर मालती राय ने शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भोपाल की ब्राडिंग पर परिचर्चा एवं लाईफ वेलनेस स्टूडियो लांचिंग तथा जीएसटी रिफार्म पर धन्यवाद कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। महापौर मालती राय ने आयोजन समिति को इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन को सराहनीय निरूपित करते हुए आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं…
भोपाल,15 नवंबर (आरएनएस)। राजधानी भोपाल में अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर करणी सेना का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को पूरे दिन तनावपूर्ण माहौल में चला। दोपहर बाद संगठन का 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सीएम हाउस पहुंचा। मुख्यमंत्री के मौजूद न होने से मुलाकात तो नहीं हो सकी, लेकिन अधिकारियों ने हरदा प्रकरण सहित सभी मुद्दों पर 25 नवंबर तक समाधान का भरोसा दिया। आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल कार्यक्रम स्थल लौटा और मंच से आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की गई। खुशीलाल ग्राउंड में करणी सेना का बड़ा क्षत्रिय क्रांति सम्मेलन सुबह से जारी था। संगठन ने चेतावनी दी थी कि दोपहर…
