Author: tarun sardar
नई दिल्ली,12 मई (आरएनएस)। महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) से जुड़े मामले के संबंध में व्यापक उत्पीडऩ, धर्म का अपमान, बदनामी और सुनियोजित तरीके से धमकाने सहित कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. ताजा खुलासा एनसीडब्ल्यू को उसकी फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की इस मामले पर सौंपी गई रिपोर्ट में हुआ है. महिला अधिकार संस्था ने पहले टीसीएस नासिक से जुड़ी कई महिला कर्मचारियों के गंभीर आरोपों के बाद मिली शिकायतों के मामले पर खुद से संज्ञान लिया था. चेयरपर्सन विजया रहाटकर के निर्देश पर एक फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी बनाई गई थी. कमेटी ने पिछली बार नासिक का…
चेन्नई,12 मई (आरएनएस)। तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में एक वोट से जीत दर्ज करने वाले तमिलगा वेत्री कडग़म (टीवीके) के विधायक आर सीनिवास सेतुपति को झटका लगा है। मद्रास हाई कोर्ट ने तिरुप्पत्तूर से विधायक सेतुपति को मंगलवार को होने वाली विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने से रोक दिया है। कोर्ट ने यह आदेश तिरुप्पत्तूर निर्वाचन क्षेत्र में उनके प्रतिद्वंद्वी और द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (डीएमके) के उम्मीदवार केआर पेरियाकरुप्पन की याचिका पर दिया। पेरियाकरुप्पन सेतुपति से मात्र एक वोट से हारे हैं। पेरियाकरुप्पन ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि डाक से भेजा गया एक मतपत्र गलत निर्वाचन क्षेत्र…
नई दिल्ली,12 मई (आरएनएस)। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सुभाष यादव को कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने व वसूली की साजिश में गिरफ्तार किया है. एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में तैनात इस अधिकारी की गिरफ्तारी से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.सीबीआई ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी कर अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी बरामद किए हैं, जिससे इस बड़े रिश्वत नेटवर्क के और खुलासे होने की संभावना है. आरोपी इंस्पेक्टर सुभाष यादव दिल्ली पुलिस के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में तैनात…
नई दिल्ली ,12 मई (आरएनएस)। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की कथित हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज कर राज्य पुलिस से जांच अपने हाथ में ले ली है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने जांच का जिम्मा संभाला है. अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने दिल्ली के विशेष अपराध विभाग के एक डीआईजी के नेतृत्व में सात सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है, जिसमें एजेंसी की विभिन्न इकाइयों के कुछ बेहतरीन जांचकर्ता शामिल हैं. यह दल कोलकाता के…
चेन्नई,12 मई (आरएनएस)। तमिलनाडु के चेन्नई से अबू धाबी के लिए उड़ान की तैयारी कर रही एतिहाद एयरवेज के एक विमान में मंगलवार को आग लग गई। घटना के समय विमान चेन्नई हवाई अड्डे पर उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, तभी उसके बाएं पंख में आग लगी और हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर मौके पर मौजूद अग्निशमन दल के कर्मियों ने आग को बुझाया और उड़ान रद्द कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घनटा के समय विमान में चालक दल के सदस्यों के साथ 280 यात्री सवार थे। पंख में आग लगते ही सभी यात्रियों को सुरक्षित…
नईदिल्ली,12 मई (आरएनएस)। देश में अलग-अलग मौसम के रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में अंधड़, मूसलधार बारिश, ओलावृष्टि ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दूसरी तरफ राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में लू का असर देखा जा रहा है। सोमवार को सबसे ज्यादा तापमान राजस्थान के बाड़मेर में 47.3 डिग्री दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर-पश्चिम और पूर्वी इलाकों में आंधड़-बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बन रही…
तेहरान,12 मई। पश्चिम एशिया संकट फिर गहराने लगा है। अमेरिका के प्रस्तावों का ईरान की ओर से दिया जवाब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पसंद नहीं आया तो तल्ख बयानों की झड़ी लग गई। इस बीच ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उस पर दोबारा हमला किया गया तो वह यूरेनियम संवर्धन की दर 90 प्रतिशत कर देगा। ईरानी संसद की कमीशन के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने दावा किया कि इस विकल्प पर संसद में समीक्षा की जाएगी। उन्होंने 90 प्रतिशत संवर्धन की बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की। यूरेनियम को 90 प्रतिशत तक समृद्ध करना हथियार स्तर…
बेरूत,12 मई। लेबनान के दक्षिणी हिस्से पर इजरायली हमले जारी हैं। एक कस्बे पर इजरायल की ओर से किए गए हवाई हमलों में छह लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बेका में दुश्मन सेना की ओर से निकासी चेतावनी जारी करने के कुछ ही घंटों बाद, दुश्मन के युद्धक विमानों ने पश्चिम बेका के सहमार कस्बे को निशाना बनाया। रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार रात इजरायली हमलों ने कफर डूनिन में एक घर को निशाना बनाया। यह कस्बा बेरूत से लगभग 95 किलोमीटर (59 मील) दूर स्थित…
इस्लामाबाद, 12 मई। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में एक भीड़-भाड़ वाले बाजार में हुए ब्लास्ट में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 35 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जाता है कि यह ब्लास्ट नौरंग बाजार में हुआ जो खैबर पख्तूनख्वा का काफी व्यस्त कारोबारी केंद्र माना जाता है। प्राथमिक सूचना के मुताबिक यह एक आत्मघाती हमला था। हमलावर विस्फटकों से लैस एक ऑटो रिक्शा में सवार हो कर भीड़ भरे बाजार में पहुंचा और धमाका कर दिया। इस ब्लास्ट में दो सुरक्षा अधिकारी समेत 9 लोगों की मौत हो गई जबकि…
कैलिफोर्निया/अमेरिका, 12 मई। अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ने कैलिफोर्निया के आर्केडिया शहर की मेयर ईलीन वांग पर चीन के लिए अवैध एजेंट के तौर पर काम करने का गंभीर आरोप लगाया है। संघीय अदालत में वांग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एफबीआई के मुताबिक, ईलीन वांग ने साल 2020 से 2022 के बीच चीन सरकार के अधिकारियों के निर्देश पर काम किया और अमेरिका में चीन के हितों को बढ़ावा देने की कोशिश की। वांग पर हुए इस खुलासे के बाद अमेरिकी प्रशासन के होश उड़े हुए हैं। एफबीआई के मुताबिक, ईलीन वांग और याओनिंग माइक सन…
