Author: tarun sardar
0-सोनपुर में ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी है स्वीकृत 0-सारण जिला में संचालित होंगे दो हवाई अड्डा 0-उड़ान योजना से छपरा के पुराने हवाई अड्डे से छोटे विमानों का संचालन, जबकि सोनपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से देश-विदेश के लिए उड़ेंगे बड़े विमान 0-हवाई प्रशिक्षण व हवाई खेलों को बढ़ावा देने वाली सर्वोच्च संस्था एयरो क्लब ऑफ इंडिया का प्रतिनिधिमंडल आगामी 7 अप्रैल को हवाई अड्डे का निरीक्षण करेगा। 0-हवाई खेलों और पायलट प्रशिक्षण के क्षेत्र में ‘एयरो क्लब ऑफ इंडिया’ भारत की प्रमुख नियामक संस्था है 0-छपरा शहर हवाई अड्डा सहित 5 स्थलों पर प्री-फिजिबिलिटी अध्ययन की प्रक्रिया में तेजी 0-सांसद…
कुवैत,03 अपै्रल। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच शुक्रवार को कुवैत की राष्ट्रीय तेल कंपनी के स्वामित्व वाली एक रिफाइनरी पर ड्रोन हमला हुआ, जिससे उसकी कई इकाईयों में आग लग गई। कुवैत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने बताया कि आज सुबह तड़के मीना अल-अहमदी रिफाइनरी को ड्रोन हमले में निशाना बनाया गया, जिसके बाद कई चालू इकाइयों में आग लग गई। आपातकालीन टीमें आग पर काबू पाने के लिए काम कर रही हैं। कुवैत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने बताया कि ड्रोन हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया…
लंदन,03 अपै्रल। भारत समेत 60 से ज्यादा देशों ने बीते दिन होर्मुज जलडमरूमध्य को खुलवाने के लिए आपातकालीन बैठक की। ब्रिटेन की अगुवाई में हुई इस बैठक में होर्मुज को लेकर राजनयिक और आर्थिक विकल्पों पर चर्चा की गई। युद्ध के चलते ईरान ने वैश्विक व्यापार के लिए अहम इस जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है। इससे भारत समेत कई देशों में ऊर्जा संकट सामने आया है और महंगाई बढ़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक में राजनयिक और आर्थिक विकल्पों पर ध्यान केंद्रित किया गया, ताकि महत्वपूर्ण ऊर्जा गलियारे के माध्यम से जहाजों का आवागमन बहाल किया जा सके। आशंकाएं…
वाशिंगटन,03 अपै्रल। ईरान युद्ध के बीच अमेरिका के युद्ध मंत्री (पूर्व में रक्षा मंत्री) पीट हेगसेथ ने बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लेते हुए सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज को पद छोडऩे के लिए कह दिया है। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने सोशल मीडिया पर कहा कि जॉर्ज सेना के 41वें चीफ ऑफ स्टाफ के पद से तत्काल प्रभाव से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। हेगसेथ पद ऐसा व्यक्ति को चाहते हैं जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दृष्टिकोण को लागू कर सके। रिपोर्ट के मुताबिक, युद्ध विभाग ने सेना के दो अन्य अधिकारियों को भी उनके पदों से हटा दिया…
वाशिंगटन,03 अपै्रल। ईरान युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और विवादित कदम उठाया है। उन्होंने अमेरिका में आयातित ब्रांडेड दवाओं पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने स्टील और एल्यूमिनियम जैसी धातुओं के आयात से जुड़े नियम भी सख्त कर दिए हैं। ट्रंप ने इन दोनों फैसलों से जुड़े कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। भारत समेत कई देशों पर इनका असर होगा। नए आदेश के तहत, 31 जुलाई, 2026 से अमेरिका में आयात होने वाली पेटेंटेड ब्रांडेड दवाओं पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जाएगा। ये टैरिफ उन दवाओं…
वाशिंगटन,03 अपै्रल। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिमी एशिया में संघर्ष के बीच पाम बोंडी को अटॉर्नी जनरल के पद से गुरुवार को बर्खास्त कर दिया। ट्रंप ने उनकी जगह उप-अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच को कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल के रूप में कार्यभार सौंपा है। ट्रंप एजेंडे की मुखर समर्थक रहीं बोंडी की बर्खास्तगी को लेकर कई संभावित कारण सामने आए हैं, जिसमें आंतरिक तनाव, राजनीतिक दबाव और हाई-प्रोफाइल मुद्दों पर असहमति प्रमुख है। हालांकि, ट्रंप प्रशासन इस पर चुप है। ट्रंप ने ट्रुथ पर बोंडी को वफादार दोस्त बताते हुए लिखा कि उन्होंने पिछले एक साल से निष्ठा से…
वाशिंगटन,03 अपै्रल। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में ईरान पर 2 से 3 हफ्तों में हमले तेज करने की चेतावनी के बाद शुक्रवार को नई धमकी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ईरान को धमकी देते हुए कहा कि ईरान में अब पुलों और बिजली संयंत्रों को निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने लिखा कि ईरान के नए शासन को पता है कि उन्हें क्या काम करना है। ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा, दुनिया की सबसे महान, सबसे शक्तिशाली और अब तक की सबसे ज़्यादा सैनिकों वाली हमारी सेना ने तो ईरान में जो कुछ बचा…
नईदिल्ली ,03 अपै्रल (आरएनएस)। केंद्र सरकार ने पिछले महीने हवाई यात्रा करने वालों को बड़ी राहत देते हुए विमानों में अपनी पसंद की सीट चयन पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क को हटा दिया था, लेकिन अब उसने यह फैसला वापस ले लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन महानिदेशक को लिखे 2 अप्रैल के पत्र में कहा कि व्यापक जांच होने तक इस प्रावधान को अगले आदेश तक स्थगित रखा जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि उसने यह फैसला फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (एफआईए) और अकासा एयर की आपत्तियों के बाद लिया है। उन्होंने किराया संरचना पर…
नईदिल्ली ,03 अपै्रल (आरएनएस)। जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026 गुरुवार को संसद से पारित हो गया है। इस कानून का उद्देश्य छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर कर व्यापारिक माहौल को बेहतर बनाना और कई क्षेत्रों में अनुपालन को व्यवस्थित करना है। यह विधेयक 1 अप्रैल को लोकसभा और 2 अप्रैल को राज्यसभा से पारित हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये विधेयक विश्वास पर आधारित ढांचे को मजबूत करता है। आइए विधेयक की बड़ी बातें जानते हैं। विधेयक में 23 मंत्रालयों के 79 केंद्रीय कानूनों के 784 प्रावधानों में संशोधन का प्रस्ताव है। इनमें…
चेन्नई ,03 अपै्रल (आरएनएस)। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को अपने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। हैरानी वाली बात ये है कि पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई को टिकट नहीं दिया है, जबकि केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदराजन को उतारा गया है। अन्नामलाई को टिकट न देने के पीछे अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (एआईएडीएमके) का विरोध बताया जा रहा है, जिसका अन्नामलाई से 36 का आंकड़ा है। तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल एआईएडीएमके को 167,…
