Author: tarun sardar
बेंगलुरु,02 अपै्रल (आरएनएस) कर्नाटक के बेंगलुरु में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां अपने बच्चे की मौत के बाद मां सदमे में चली गई और अपनी जान दे दी। घटना बुधवार 1 अप्रैल को चंद्र लेआउट इलाके में घटी है। मृतका 29 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रतिभा हैं, जबकि उनका बेटा अगस्त्य 11 महीने का था। अगस्त्य की मौत पानी से भरे बाल्टी में डूबने से हुई थी, जबकि प्रतिभा ने फांसी लगाकर जान दी। प्रतिभा ने सुसाइड नोट भी लिखा था। प्रतिभा सॉफ्टवेयर कंपनी में तैनात थीं और घर से काम करती थीं। उनके पति महंतेश एक टेक्नीशियन हैं।…
नईदिल्ली ,02 अपै्रल (आरएनएस)। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने पर विचार कर रही है। संसद का मौजूदा बजट सत्र गुरुवार 2 अप्रैल को समाप्त होना है, लेकिन केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे अनिश्चितकाल तक स्थगित न करने का संकेत दिया, जिसके बाद हंगामा हुआ। संभवत: केंद्र 16, 17, 18 अप्रैल को सत्र बुलाएगी, ताकि महिला आरक्षण विधेयक से जुड़े जरूरी संशोधनों को पास कराया जा सके। बजट सत्र 2 चरणों में शुरू हुआ था। पहला सत्र 28 जनवरी से 13 फरवरी और…
वाशिंगटन/तेहरान,02 अपै्रल। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज सुबह राष्ट्र को संबोधित किया। पूरी दुनिया की उनके संबोधन पर नजरें थीं। माना जा रहा था कि वे ईरान युद्ध को लेकर कुछ बड़ी घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, ट्रंप ने कोई भी बड़ा ऐलान नहीं किया। उलटा उनके संबोधन ने युद्धविराम और ईरान को लेकर आगे की रणनीति से जुड़ी अनिश्चितताओं को और बढ़ा दिया। आइए जानतें हैं ट्रंप के संबोधन में किन बातों का जवाब नहीं मिला। ट्रंप ने संबोधन में युद्धविराम को लेकर कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं बताई। इसके बजाय उन्होंने संकेत दिया कि अभियान का सबसे…
तेहरान,02 अपै्रल। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने गुरुवार तड़के अमेरिकी जनता के नाम एक खुला पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें उन्होंने जनता से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मौजूदा संघर्ष पर सवाल उठाने की अपील की है। पेज़ेश्कियन ने पत्र में तेहरान को सुरक्षा खतरे के रूप में बताए जाने को खारिज किया और लिखा कि ईरान ने कभी भी इतिहास में आक्रामकता, विस्तारवाद, उपनिवेशवाद या प्रभुत्व का मार्ग नहीं चुना है। उन्होंने अमेरिका को इजरायल का प्रॉक्सी बताया। पेजेश्कियन ने लिखा, ईरान ने कभी कोई जंग शुरू नहीं की। अमेरिका ने अपनी सैन्य मौजूदगी ईरान के…
वाशिंगटन,02 अपै्रल। ईरान पर अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमले से शुरू हुई लड़ाई बृहस्पतिवार को 34वें दिन में पहुंच गई. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज ईरान युद्ध को लेकर राष्ट्र को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अपने अधिकांश लक्ष्यों को पूरा कर लिया जो थोड़े बहुत बचे हैं उसे पूरा करना है. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान में बड़ी जीत हासिल की है. उन्होंने इसके लिए पहले और दूसरे समेत अन्य युद्धों का भी हवाला देते हुए कहा कि सबसे कम समय में उनके नेतृत्व में यह जीत हासित हुई है. इसके साथ ही…
0-कई इमारतों को पहुंचा नुकसान जकार्ता,02 अपै्रल। पूर्वी इंडोनेशिया में गुरुवार सुबह 7.4 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के चलते कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और नॉर्थ सुलावेसी प्रांत में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा. इसके बाद एक अमेरिका के मॉनिटरिंग एजेंसी ने भूकंप के सेंटर के 1,000 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक की सुनामी लहरों की आशंका के बारे में चेतावनी दी. हालांकि बाद में इस चेतावनी को वापस ले लिया गया. लोकल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसियों और इंडोनेशिया की सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी ने अभी तक ऑफिशियल असेसमेंट जारी…
कैलिफोर्निया,02 अपै्रल। अमेरिका में कैलिफोर्निया राज्य के सांता क्रूज काउंटी में गुरुवार को भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 मापी गई है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप गुरुवार तड़के आया है, जिसका केंद्र मात्र 9 किलोमीटर की उथली गहराई पर था। बता दें कि गहरे भूकंपों की तुलना में उथले भूकंप अधिक तेजी से महसूस किए जाते हैं, क्योंकि वे सतह के काफी करीब होते हैं। अभी तक भूकंप से किसी नुकसान की खबर नहीं आई है, लेकिन उथला केंद्र होने की वजह से हल्के से मध्यम नुकसान की आशंका जताई जा…
वाशिंगटन,02 अपै्रल। अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इंसानों को चांद के करीब ले जाने वाला अपना आर्टेमिस द्वितीय मिशन लॉन्च कर दिया है। भारतीय समयानुसार इस मिशन को सुबह 03:54 बजे फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट के जरिए उड़ान दी गई। यह मिशन करीब 50 साल बाद चांद की ओर भेजा गया पहला मानव मिशन है, जिस पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है और लोग इसे ऐतिहासिक मान रहे हैं। आर्टेमिस द्वितीय करीब 10 दिन का अंतरिक्ष मिशन है, जिसमें चार अंतरिक्ष यात्री चांद की सतह पर उतरेंगे नहीं बल्कि उसकी परिक्रमा करके वापस…
काठमांडू,02 अपै्रल। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट से जुड़ा एक चौंकाने वाला घोटाला सामने आया है। आरोप है कि नेपाल में कुछ गाइड्स ने एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वालों के खाने में दवा मिलाकर उन्हें बीमार कर दिया। इसके बाद फर्जी आपातकालीन स्थिति बताकर इन लोगों का हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू कराया गया। इस आधार पर बीमा कंपनियों से 185 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। आइए पूरा मामला समझते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ ट्रेकिंग एजेंसियां, हेलीकॉप्टर कंपनियां और अस्पताल मिलकर यह रैकेट चला रहे थे। गाइड पर्यटकों के खाने में बेकिंग सोडा मिला देते थे।…
वाशिंगटन,02 अपै्रल। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका और ईरान एक संभावित समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। इसके तहत अमेरिका ईरान में हमले नहीं करेगा और बदले में ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोल देगा। सूत्रों ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ संभावित युद्धविराम को लेकर चर्चा की है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि ईरान के राष्ट्रपति युद्धविराम चाहते हैं, लेकिन ऐसा तब तक नहीं होगी, तब तक होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खुल जाता। उन्होंने…
