Login
Author: tarun sardar
नई दिल्ली,01 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में ईडी की ओर से जारी समन के मामले में बरी करने के ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया है. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 अप्रैल को करने का आदेश दिया. 22 जनवरी को राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को इस मामले में बरी कर दिया था. राउज एवेन्यू कोर्ट के इसी आदेश को ईडी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है. दरअसल, ईडी ने अरविंद केजरीवाल…
नई दिल्ली,01 अपै्रल (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अहमदाबाद में पिछले जून में हुए एयर इंडिया क्रैश की शुरुआती जांच रिपोर्ट के बारे में एक याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया, और याचिकाकर्ता से सीधे पूछा आपका डीप एजेंडा क्या है? यह मामला सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच के सामने सुनवाई के लिए आया. बेंच ने याचिकाकर्ता की इस बात को मानने से मना कर दिया कि अधिकारियों को उसकी अर्जी को प्रतिनिधित्व मानने का निर्देश दिया जाए. बेंच दिल्ली हाई कोर्ट के 25 फरवरी के आदेश को चुनौती…
चंडीगढ़,01 अपै्रल (आरएनएस)। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार दोपहर को जोरदार धमाका हुआ है, जिससे हड़कंप मच गया। यह धमाका सेक्टर-37 स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर हुआ है। धमाके में अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी है। फिलहाल, पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया भाजपा दफ्तर के बाहर एक स्कूटी खड़ी थी, जिसमें धमाका हुआ है। हालांकि, यह वाहन किसका है, अभी खुलासा नहीं…
बिस्वनाथ ,01 अपै्रल (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को चुनाव प्रचार के सिलसिले में असम के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने बिस्वनाथ जिले में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि हम असम में तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं और यह अटूट विश्वास डबल इंजन सरकार द्वारा राज्य में किए गए विकास कार्यों पर आधारित है। पीएम मोदी ने कहा की आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने सत्ता के लिए असम की पहचान को दांव पर लगाया है। कांग्रेस ने असम के हितों…
गुवाहाटी ,01 अपै्रल (आरएनएस)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डबल-इंजन सरकार पर तंज कसते हुए इसे दोहरी गुलामी वाला मॉडल बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार शासन के दोहरी गुलामी वाले मॉडल का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एक ऊंचे-नीचे कंट्रोल चेन में काम कर रहे हैं। प्रियंका गांधी ने नजीरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री अमेरिका के प्रभाव में काम करते हैं, जबकि मुख्यमंत्री…
नई दिल्ली,01 अपै्रल (आरएनएस) । पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बुधवार को स्पष्ट किया कि देश में केवल कमर्शियल एलपीजी की कीमतें बढ़ाई गई हैं, जबकि घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मंत्रालय ने एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि उद्योगों और होटलों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें अनियंत्रित होती हैं, बाजार द्वारा तय की जाती हैं और आमतौर पर हर महीने संशोधित की जाती हैं। देश में कुल खपत होने वाली एलपीजी में इनकी खपत 10 प्रतिशत से भी कम है। बयान में बताया गया कि…
