Author: tarun sardar

चेन्नई,06 मई (आरएनएस)। तमिलनाडु का चुनाव जीतने वाले तमिलगाम वेत्री कडग़म (टीवीके) के प्रमुख थलापति विजय ने कांग्रेस के समर्थन के बाद बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। विजय ने 112 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा और राज्यपाल से बहुमत साबित करने के लिए 2 हफ्ते का समय मांगा। हालांकि, राज्यपाल ने उनको 118 विधायकों के साथ प्रस्ताव देने को कहा है। ऐसे में 7 मई को शपथ-ग्रहण की संभावना नहीं है। तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में टीवीके ने 108 सीटें जीती हैं। उनको बहुमत के लिए 118 विधायक…

Read More

नई दिल्ली ,06 मई (आरएनएस)। वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम के भारत दौरे को दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में गति देने वाला माना जा रहा है. भारत और वियतनाम अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. दोनों देशों के बीच बुधवार को 13 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं. पीएम मोदी ने बताया कि हमारी साझा विरासत को जीवंत रखने के लिए, हम वियतनाम के प्राचीन चम्पा सभ्यता के मी सॉन और न्हान टवर मंदिरों का पुनर्निमाण कर रहे हैं. अब हम चम्पा सभ्यता की मनुस्क्रिप्ट को भी डिजिटलाइज…

Read More

नईदिल्ली,06 मई (आरएनएस)। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मीडिया विशेषज्ञ शशि शेखर वेम्पति को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब भारतीय फिल्म का दायरा तेजी से आगे बढ़ रहा है। क्षेत्रीय सिनेमा, ओटीटी और वैश्विक सहयोग में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में सेंसर बोर्ड की भूमिका और जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ गई है। शशि शेखर भारत के प्रमुख मीडिया और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ हैं। उन्होंने प्रसार भारती के सीईओ पद पर अपने 5 साल का कार्यकाल पूरा किया है। उनकी अगुवाई में ऑल इंडिया…

Read More

ग्वालियर,06 मई (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बुधवार को एक चलती कार में आग लग गई, जिससे उसमें सवार 2 लोग जिंदा जल गए। हादसा डाबरा इलाके में हुआ है। घटना के समय तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई, जिसके बाद उस पर बिजली के तार गिर पड़े। बताया जा रहा है कि 11केवी बिजली के खंभे से तार गिरने पर पूरी कार में आग लग गई और देखते ही देखते आग का गोला बन गई। छतरपुर निवासी अवधेश विश्वकर्मा (32) और रामजी सोनी (33) शिवपुरी आए थे। यहां अवधेश के बहनोई अविनाश झा…

Read More

कोलकाता,06 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने अभी तक अपना मुख्यमंंत्री का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, उसके शपथ ग्रहण समारोह की तारीख आ गई है। बंगाल भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने बुधवार को बताया कि राज्य में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि समारोह मध्य कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे से होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। इस बीच, भट्टाचार्य ने दोपहर में राज्य सचिवालय नबन्ना में मुख्य सचिव के साथ बैठक की और चुनाव…

Read More

कोलकाता,06 मई (आरएनएस)। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि वह मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा नहीं देंगी। ऐसे में पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल और चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कोलकाता स्थित लोक भवन में राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद नई विधानसभा के गठन और आगे की संवैधानिक प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इसी अधिसूचना के आधार पर नई विधानसभा का गठन किया जाता है और पुरानी विधानसभा का कार्यकाल…

Read More