Author: tarun sardar

0-ममता बनर्जी ने फिर से तृणमूल तो शुभेंदु ने किया भाजपा सरकार का दावा 0-मतदान के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, केंद्रीय बल के जवान पर गंभीर आरोप कोलकाता,29 अपै्रल (आरएनएस)। बंगाल में प्रथम चरण के तर्ज पर ही दूसरे चरण में आज हुए मतदान हिंसा से रहित न हो सका। महानगर कोलकाता हो या फिर हावड़ा, हुगली, नदिया हो या फिर बर्द्धमान छिटपुट हिंसा ओर तनाव के बीच बंपर वोटिंग हुई है। अधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि, शाम के 5 बजे तक 90 प्रतिशत मतदान रिकॉड दर्ज हुआ। ऐसे में दूसरे चरण में 142 सीटों के…

Read More

झारसुगुड़ा (ओडिशा) ,29 अपै्रल (आरएनएस)। ओडिशा पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक योजना का फंडाफोड़ करते हुए पांच पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर पुलिस ने मंगलवार को यह सफलता हासिल की. ब्रजराजनगर पुलिस ने 5 पिस्टल (7.65 एमएम), 20 जिंदा कारतूस, एक बाइक, एक गन डीलर और दो अन्य को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में ब्रजराजनगर थाना अंतर्गत तेलेनपल्ली निवासी संतोष खेडकर (36), पीएम कॉलोनी निवासी हबीब बाग (30) और लमटीबहाल निवासी मुख्य सप्लायर बंटी प्रसाद (34) शामिल हैं. हत्या की योजना के लिए…

Read More

साबरकांठा (गुजरात),29 अपै्रल (आरएनएस)। गुजरात के साबरकांठा जिले में एक राजमार्ग पर बुधवार को एक निजी बस द्वारा एक कार को टक्कर मार दिए से सात महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए गंभोई और हिम्मतनगर सिविल में शिफ्ट किया गया. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही हिम्मतनगर सिविल हॉस्पिटल में घायलों के परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. वहीं कई लोगों के अपने परिवार वालों को खोने से माहौल गमगीन हो गया. फिलहाल गंभोई पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है. एक स्थानीय…

Read More

मानसा (पंजाब),29 अपै्रल (आरएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. मानसा की एक कोर्ट ने मानहानि के एक पुराने केस में मुख्यमंत्री के बार-बार गैरहाजिर रहने पर कड़ा रुख अपनाया है. अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजिंदर सिंह नागपाल ने साफ कर दिया है कि अगर भगवंत मान 1 मई को होने वाली अगली सुनवाई में खुद पेश नहीं होते हैं, तो उनकी बेल कैंसिल कर दी जाएगी और उनकी मौजूदगी पक्की करने के लिए सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे. पूरा मामला 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान हुए राजनीतिक बवाल से जुड़ा है. जब मानसा…

Read More

कोलकाता,29 अपै्रल (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में आज महानगर कोलकाता का भवानीपुर विधानसभा सीट देश भर की मीडिया की निगाह में रहा। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता की भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अपनी जीत के दावे किए हैं। शुभेंदु अधिकारी सुबह-सुबह भवानीपुर और चेतला इलाके के विभिन्न बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी जीत को लेकर बड़ा दावा किया। शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “ममता बनर्जी 30 हजार वोट से हारेंगी। हम किसी तरह की गुंडागर्दी नहीं…

Read More

कोलकाता,29 अपै्रल (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में राज्य की 142 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें से 11 सीटें कोलकाता में हैं। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने दावा किया है कि कोलकाता की सभी 11 सीटों पर उनकी पार्टी जीत दर्ज करेगी। साथ ही पूरे बंगाल में ममता बनर्जी 250 से ज्यादा सीटें हासिल करेंगी…। ” साथ ही सुदीप ने बंगाल की जनता पर भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेंगी। आज सुदीप बंदोपाध्यायने कहा कि इस बार भी कोलकाता की 11 सीटों पर तृणमूल…

Read More

कोलकाता,29 अपै्रल (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में बंपर मतदान हुए और ममता बनर्जी व नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी सहित तमाम दिग्गजों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। पोर्ट अंचल में सामाजिक कर्मी मतलुब खान सहित अन्य ने दावा किया किया बंगाल में एक बार फिर ममता सरकार का बनना तय है। सामाजिक कर्मी मतलुब खान ने तो यहां तक दावा कि, 2026 है ऐसे में इस बार तृणमूल 226 सीटों के आंकड़े को पार करेगी। कारण बंगाल में सीएम ममता बनर्जी के विकास कार्य का कोई विकल्प नहीं है। वहीं इस दौरान चन्दन…

Read More

नईदिल्ली,29 अपै्रल (आरएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किर्गिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है कि आतंकवाद की कोई राष्ट्रीयता नहीं होती। कांग्रेस ने बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर ऐसा कहा है, जबकि भारत पहले से पाकिस्तान को आतंकवाद पालने वाला देश कहता रहा है। राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने बयान को अमेरिका को खुश करने वाला बताया है। कांग्रेस के संचार विभाग के महासचिव जयराम ने राजनाथ के बयान को एक्स पर साझा कर लिखा,…

Read More

कोलकाता,29 अपै्रल (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण का मतदान के बीच, हावड़ा के बाली से हंगामे की खबर आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मतदान के दौरान बाली में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कथित खराबी की बात सामने आने पर लोग नाराज हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और सुरक्षा बलों से उलझ गए। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने 2 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। मुख्यमंत्री और भाबनीपुर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवार ममता बनर्जी ने मतदान के संचालन पर चिंता जताते हुए बाहरी पर्यवेक्षकों और…

Read More

कोलकाता,29 अपै्रल (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण का मतदान के बीच बीच, भबानीपुर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की उम्मीदवार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में कई ऐसे अधिकारी और पर्यवेक्षक लाए गए हैं, जो बंगाल को नहीं समझते हैं और वे टीएमसी के एजेंटों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे मनमानी कर रहे हैं और आतंक फैला रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता ने कोलकाता में कहा, हम चाहते हैं कि मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। लेकिन, कई ऐसे अधिकारी और…

Read More