रुड़की,19 नवंबर (आरएनएस)। पुलिस ने मंगलवार रात को नन्हेड़ा अनन्तपुर गांव के मुख्य मार्ग से एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया है। रात को पुलिस की गश्त नन्हेड़ा अनन्तपुर से इकबालपुर जाने वाले मार्ग पर पहुंची तो एक संदिग्ध व्यक्ति खेतों के रास्ते से भगाने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से अवैध देशी शराब के पव्वे बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक कुमार निवासी नन्हेड़ा अनन्तपुर भगवानपुर बताया। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

