हरिद्वार,26 नवंबर (आरएनएस)। धर्मनगरी में सुबह और शाम को ठंडक बढऩे से लोग परेशान हैं। ठंड के कारण धूप की चमक भी फीकी पड़ रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंगलवार को अधिकतम 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार को न्यूनतम तापमान आधा डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। तापमान घटने के कारण ठंड का अहसास बढ़ रहा है। सुबह और शाम के समय सर्द हवाएं चलने से शहर में लोग ठंड से जूझ रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

