विदेश भेजने के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी :- एसपी ।
सिरसा 9 जनवरी (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के दिशा निर्देशानुसार जिला भर में स्थित सभी इमीग्रेशन सेंटरों व ट्रैवल एजेंटों के दस्तावेजों की जांच के लिए सिरसा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है । अक्सर देखने में आया है कि कई बार शिक्षा,नौकरी तथा घूमने के लिए विदेश जाने के इच्छुक लोग जागरूकता के अभाव में फर्जी ट्रैवल एजेंटों का शिकार हो कर अपनी मेहनत की लाखों रुपए की पूंजी गंवा बैठते हैं । एसपी दीपक सहारन ने आमजन को ऐसी फर्जी ट्रैवल एजेंटों से सावधान रहने की नसीहत देते हुए कहा है कि विदेश जाने के इच्छुक लोग वीजा लगवाने से पूर्व एजेंटो के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंटों से ही संपर्क करें । उन्होने बताया कि विदेश जाने के लिए वीजा लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर लोगों को जागरूक करने के लिए सिरसा पुलिस द्वारा समय समय पर पुलिस के माध्मय से एडवाइजरी जारी कर फर्जी ट्रैवल एजेंटों से सावधान रहने की अपील की जा रही है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि सिरसा एक साधन संपन्न जिला है,इसलिए यहां के लोगों की विदेश जाने की काफी इच्छाएं रहती है,और आमजन की इच्छाओं का फायदा उठा कर ही फर्जी ट्रैवल एजेंट वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन के द्वारा आमजन से संपर्क कर अक्सर भोले-भाले लोगों को अपने झांसे में फंसा लेते हैं । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कुछ विदेश जाने के इच्छुक लोग सोशल मीडिया पर प्रसारित नकली विज्ञापनों के लिंक को खोल लेते है औऱ एजेंटों के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो जाते है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि जिला के ट्रैवल एजेंटों तथा इमीग्रेशन सेंटर संचालकों के बारे में समय -समय पर विस्तार से जांच की जा रही है,और जांच के दौरान यदि कोई फर्जी ट्रैवल एजेंट व इमीग्रेशन सेंट्रर पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस संबंध में जिला के सभी थाना प्रभारियों को भी निर्देश दिए गए है कि अपने-अपने क्षेत्र में स्थित ट्रैवल एजेंटो की बारीकी से जांच करें ताकि विदेश भेजने के नाम पर किसी भी युवा के भविष्य से खिलवाड़ न हो सके । उन्होंने कहा कि बहुत से मामलों में ये ऐजेंट आम लोगों को अवैध तरीके से सीमावर्ती,दूसरे अन्य देशों में भेज देते हैं । पुलिस अधीक्षक ने आमजन से कहा कि आपके द्वारा बरती गई थोड़ी सी सावधानी आपको ऐसे ठगों का शिकार होने से बचा सकती है,इसलिए विदेश जाने से संबंधित कार्यों को लेकर हमेशा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एंजेटों से ही संपर्क करें तथा पैसों का भुगतान करने से पूर्व उक्त ऐजेंट तथा इमीग्रेशन सेंट्रर के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

