सिरसा 9 जनवरी (आरएनएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गांव माधोसिंघाना में मोबाइल कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि शिविर में पैनल अधिवक्ता मोहन लाल अरोड़ा एवं पीएलवी सुभाष चंद्र चुग ने भाग लिया। उन्होंने ग्रामीणों को नशा विरोधी जागरूकता अभियान, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, पीडि़त मुआवजा योजनाएं तथा मुफ्त कानूनी सहायता से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
साथ ही उपस्थित लोगों को नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि नागरिक इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके मुफ्त कानूनी सलाह प्राप्त कर सकते हैं। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कानूनी जानकारी को उपयोगी बताया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

