सिरसा 9 जनवरी (आरएनएस)। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में कानूनी जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को गांव मल्लेवाला में मोबाइल कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि शिविर में पैनल अधिवक्ता राखी रानी एवं पैरा लीगल वॉलंटियर सोनिया द्वारा ग्रामीणों को मानव तस्करी एवं व्यावसायिक शोषण के पीडि़तों के लिए बनाई गई योजनाओं, डिजिटल सुरक्षा, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में चलाई जा रही आशा योजना तथा मुफ्त कानूनी सहायता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों को नालसा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी अवगत कराया गया, जिस पर संपर्क कर वे नि:शुल्क कानूनी सलाह प्राप्त कर सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

