सिरसा 12 जनवरी (आरएनएस)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुरा ढिल्लों में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान स्वयंसेविकाओं और स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर व आसपास की सफाई करके लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इसके साथ-साथ स्कूल परिसर में साफ-सफाई की और स्कूल में खड़े पेड़-पौधों की कंटाई-छंटाई की। एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी अनिल कुमार प्रवक्ता अंग्रेजी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता ही सेवा है जैसे राष्ट्रव्यापी अभियानों का हिस्सा है, जो स्वच्छता और स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है इस विषय में छात्रों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि एनएसएस के कार्यक्रम छात्रों को शारीरिक स्वच्छता, जैसे हाथ धोना, स्वच्छ कपड़े पहनना आदि व्यक्तिगत स्वच्छता के विषय में जागरूक करते हंै।
सी.एम.के.नैशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जी की पावन जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ रंजना ग्रोवर के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें महाविद्यालय की एन.एस.एस की दोनों यूनिट, एन. सी. सी . व विभिन्न इकाईयों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्या डॉ रंजना ग्रोवर के किया। अपने सम्बोंधन में उन्होनें कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो को आत्मसात करने का दिवस हैं। आज हम सभी उनके विचारों को अपनानें की नितांत आवश्यकता हैं । इस विशेष दिवस का मुख्य उद्देश्य युवाओं मे राष्ट्र निर्माण , अनुशासन व चरित्र निर्माण हैं । जिससे राष्ट्रीयता की भावना और सकारात्मक व प्रबल हो सके । इस विशेष अवसर पर महाविद्यालय के इतिहास विभाग की और से विभागाध्यक्षा मन्जु राठी के सानिध्य में रन फॉर स्वदेशी का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के विधाथियों ने बढ़चर कर भाग लिया । इसी क्रम में महाविद्यालय की रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसके पश्चात
ड्रग प्रीवेंशन सेल के द्वारा नशें से हमेंशा दूर रहनें व सक्रिय सकारात्मक जीवन व्यतीत करने के लिए उपस्थित विधाथियों को प्रतिज्ञा दिलवाई गई। कि वे सदेव नशे दूर रहेंगें व राष्ट्रहित , राष्ट्रनिर्माण का योगदान देंगें। इसी क्रम में एन.एस.एस की दोनों यूनिट ने महाविद्यालय की एन.एस.एस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ रति तिवारी व एन. सी. सी की प्रभारी डॉ रचना कम्बोज ने भी रन फॉर स्वदेशी व स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर व्याख्यान का आयोजन किया जिसमें महाविद्यालय के विधाथियों ने बढ़चर कर भाग लिया ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

