गांव झोरडऱोही निवासी महिला की डिलीवरी करवाकर किया सहयोग
सिरसा 12 जनवरी (आरएनएस)। समाजसेवी संस्था मानव सेवा समिति अपनी सेवा भावना के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रही है। इसी कड़ी में संस्था ने एक और सराहनीय कार्य करते हुए झोरडऱोही निवासी निर्मल कौर पत्नी जगविंदर सिंह की सुरक्षित डिलीवरी करवाने में पूर्ण सहयोग किया। संस्था के सदस्यों ने बताया कि डा. नेहा गुप्ता की देखरेख में डिलीवरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई और जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। समिति का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं और मदद पहुंचाना है, ताकि कोई भी अभाव के कारण इलाज से वंचित न रहे। जानकारी अनुसार गांव झोरडऱोही निवासी निर्मल कौर पत्नी जगविंदर सिंह को प्रसव (डिलीवरी) हेतु चिकित्सा सहायता की अत्यंत आवश्यकता थी। परिवार की स्थिति को देखते हुए मानव सेवा समिति ने तुरंत जिम्मेदारी संभाली और उन्हें कॉन्सिव आईवीएफ एंड मैटरनिटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। अस्पताल की अनुभवी महिला रोग विशेषज्ञ डा. नेहा गुप्ता और उनकी टीम ने पूरी संवेदनशीलता के साथ केस को संभाला। डा. नेहा गुप्ता की कुशलता के चलते डिलीवरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। वर्तमान में जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। मानव सेवा समिति के प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर कहा कि संस्था का मुख्य लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करना है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बनाना हर नागरिक का अधिकार है और समिति इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। महिला के परिवार ने मानव सेवा समिति के नि:स्वार्थ सहयोग और डा. नेहा गुप्ता द्वारा प्रदान की गई बेहतरीन चिकित्सा सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

