सिरसा 12 जनवरी (आरएनएस)। सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरां, ऐलनाबाद में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सज्जन कुमार के निर्देशानुसार तथा कार्यकारी इंचार्ज डा. सुगन सिंह की अध्यक्षता में एनएसएस प्रभारी प्रो. राजवीर सिंह के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में यूथ फॉर माई भारत थीम पर एनएसएस एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। सबसे पहले स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन, आदर्शों एवं राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण किया गया। इस अवसर पर डा. सुगन सिंह ने स्वयंसेवकों को स्वामी विवेकानंद के ओजस्वी विचारों से अवगत कराते हुए कहा कि युवाओं की सकारात्मक सोच, अनुशासन एवं सेवा भावना ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। इसके बाद एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा स्वामी विवेकानंद के विचारों पर आधारित प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किए गए। इसके उपरांत रन फॉर स्वदेशी के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वदेशी अपनाओ-देश को मजबूत बनाओ, आत्मनिर्भर भारत-युवा शक्ति का संकल्प जैसे नारों के माध्यम से आमजन को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग एवं स्थानीय उत्पादों को अपनाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्वदेशी अपनाने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस अवसर पर डा. सुगन सिंह, सेवानिवृत्त प्रो. रमेश, प्रो. सुरेश कुमारी, प्रो. सावन कुमार, एनएसएस प्रभारी प्रो. राजवीर सिंह, डा. कविता चौधरी, डा. पूजा सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य एवं सभी एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

