सिरसा 12 जनवरी (आरएनएस)। अधिवक्ता परिषद सिरसा इकाई द्वारा सोमवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती व युवा अधिवक्ता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन सिरसा चैंबर कॉम्पलेक्स कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया, जिसमें स्वामी विवेकानंद जी को पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसमें अधिवक्ता कपिल देव ने आए हुए अतिथिगण का परिचय व स्वागत किया, जिसमें मुख्य अध्यक्षता व मुख्य वक्ता के रूप में नवजीत कलेर, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश व विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनीता साईं ने उपस्थिति दर्ज करवाई। मुख्यातिथि नवजीत कलेर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिरसा ने स्वामी विवेकानन्द की चारों शिक्षाओं को विस्तार से समझाया और स्वामी विवेकानन्द की शिक्षा को हर युवा को अपनी जिंदगी में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने धर्म को सबसे अपर ना समझ कर सभी धर्मों को बराबर सम्मान देना चाहिये। इसके साथ विशिष्ट अतिथि सुनीता साईं जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर अपने विचारों से मार्गदर्शन किया। वहीं विभाग अध्यक्ष विजय शर्मा ने नए आए हुए अधिवक्ताओं को अधिवक्ता परिषद के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मंच संचालन अधिवक्ता रोहित कुमार जिला महामंत्री द्वारा किया गया। सिरसा बार इकाई का भी पूर्ण सहयोग रहा, जिसमें प्रधान गंगा राम ढाका, सह सचिव भूपेंद्र कौर उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के समापन पर पुखराज सिंह चौहान ने सभी उपस्थित अधिवक्ताओं का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान की सुन्दर प्रस्तुति द्वारा किया गया। इस मौके पर अमित गोयल प्रांत उपाध्यक्ष, राकेश पारिक, संजीव गर्ग कार्यकारिणी सदस्य, संदीप खट्टर, तेज मोहन सिंह, कालू राम टाक, सुरेश मेहता, न्याय केंद्र प्रमुख सतपाल, अनिता बंसल महिला कार्यकारिणी सदस्य, चंद्र रेखा महिला उपाध्यक्ष, अनिता कालड़ा कार्यकारिणी सदस्य, सोनम गोयल महिला मंत्री, पिंकी, किरण कंबोज, ममता बंगा, फकीर गर्ग, वनशूल जिंदल, पंकज मेहता, सुखविंदर, राम सरण सैनी व आशीष लढ़ा मंत्री, रवि, सुभाष, जगत मेहता मार्गदर्शन मंडल व अन्य अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

