सिरसा 14 जनवरी (आरएनएस)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुरा ढिल्लों में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चाथे दिन का शुभारंभ ईश वंदना, राष्ट्रगान, लक्ष्य गीत से हुआ। एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी अनिल कुमार प्रवक्ता अंग्रेजी ने बताया कि चौथे दिन स्वयंसेवकों ने गांव के जलघर में श्रमदान किया। उन्होंने जलघर में उगे झाड़-झंखाड़ को साफ किया। उबड़-खाबड़ मिट्टी को समतल किया और वहां लगे पौधों की कंटाई-छंटाई कर उन्हें पानी दिया। अनिल कुमार ने स्वयंसेवकों को जल का महत्व बताते हुए कहा कि पानी जीवन का आधार है। पानी, जिसे हम जल भी कहते हैं, पृथ्वी पर जीवन का आधार है। यह एक ऐसा अनमोल संसाधन है, जिसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पानी हमारे दैनिक जीवन के हर पहलू में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सबसे पहले, पानी हमारे शरीर के लिए आवश्यक है। हमारा शरीर लगभग 60 प्रतिशत पानी से बना होता है। यह हमारे शरीर के तापमान को नियंत्रित करने, पाचन में मदद करने, और हमारे शरीर के सभी अंगों को ठीक से काम करने के लिए आवश्यक है। पर्याप्त पानी न पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है, जो एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। दूसरे, पानी कृषि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। फसलों को बढऩे और पनपने के लिए पानी की आवश्यकता होती है। सिंचाई के माध्यम से किसानों को अपनी फसलों को पानी देते हैं, जिससे हमें भोजन की आपूर्ति होती है। अनिल कुमार ने बताया कि पानी पर्यावरण के लिए भी महत्वपूर्ण है। नदियं, झीलें और महासागर जीवन के विभिन्न रूपों के लिए घर हैं। पानी जलवायु को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने पानी बचाने का भी संकल्प लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

