सिरसा 9 फरवरी (आरएनएस)। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा महिला इकाई की तरफ से गत दिवस महाराजा अग्रसेन पार्क , सुरखाब चौक, सिरसा में एक मीटिंग का आयोजन किया गया । इस मीटिंग में अग्रवाल वैश्य समाज महिला प्रदेशाध्यक्षा श्रीमति सुशीला सर्राफ ने विशेष तौर पर पधार कर अग्रवाल वैश्य समाज की गतिविधियों के वारे में बताया और सभी महिलाओं का उत्साह बढ़ाते हुए अग्रवाल वैश्य समाज की सदस्यता ग्रहण करने के वारे में प्रेरित किया जिस पर बैठक में पहुंची महिलाओं को श्रीमति सुशीला सराफ ने सदस्यता ग्रहण कराई ।
अनिषा गोयल को विधानसभा अध्यक्ष सिरसा, टीना बंसल सीनियर उपाध्यक्ष, पूजा सिंगल उपाध्यक्ष , तनू बंसल उपाध्यक्ष, विन्सी बंसल महासचिव, सन्जोलीसिंगला सचिव, ज्योति सिंगला सह सचिव , नीतू अग्रवाल कोषाध्यक्ष, सोनू अग्रवाल सदस्य, मोनिका गुप्ता सदस्य, सृष्टि बंसल सदस्य, पुष्पा गुप्ता सदस्य, हिमानी बंसल सदस्य, ऊषा गर्ग सदस्य बनाया।

